टीएनपी डेस्क: नौकरी के साथ पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं, लेकिन रोज कॉलेज जाना आपके लिए संभव नहीं है? ऐसे में Distance Education यानी Open and Distance Learning आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है. लेकिन एडमिशन लेने से पहले सबसे बड़ा सवाल होता है कौन-सी यूनिवर्सिटी भरोसेमंद है और किस यूनिवर्सिटी की डिग्री आपके करियर के लिए बेहतर रहेगी?
Distance Education क्यों है अच्छा विकल्प?
नौकरी करने वालों के लिए Distance Education का सबसे बड़ा फायदा इसकी flexibility है. आप नौकरी या दूसरी जिम्मेदारियों के साथ अपनी पढ़ाई जारी रख सकते हैं. हालांकि किसी भी संस्थान में एडमिशन लेने से पहले यह जरूर देखना चाहिए कि संबंधित यूनिवर्सिटी और आपके चुने हुए कोर्स को UGC के Distance Education Bureau यानी UGC-DEB से मान्यता प्राप्त है या नहीं.
IGNOU क्यों है टॉप विकल्प?
अगर आप Distance Education के लिए किसी अच्छे यूनिवर्सिटी की तलाश में हैं, तो Indira Gandhi National Open University यानी IGNOU सबसे अच्छा ऑप्शन हो सकता है. NIRF 2025 की Open University कैटेगरी में IGNOU को पहला स्थान मिला है. इसके बाद Karnataka State Open University दूसरे और U.P. Rajarshi Tandon Open University तीसरे स्थान पर हैं.
कौन-कौन सी University ऑप्शन में हैं?
Distance Education के लिए सिर्फ IGNOU ही विकल्प नहीं है. NIRF 2025 की Open University रैंकिंग में प्रमुख संस्थानों में ये नाम शामिल हैं:
IGNOU — Rank 1
Karnataka State Open University — Rank 2
U.P. Rajarshi Tandon Open University — Rank 3
इसके अलावा NIRF की 2025 सूची में Dr. B.R. Ambedkar Open University, Netaji Subhash Open University, Uttarakhand Open University, Tamil Nadu Open University और Vardhman Mahaveer Open University समेत कई संस्थान शामिल हैं.
एडमिशन से पहले इन बातों का रखें ध्यान
Distance Education में सिर्फ यूनिवर्सिटी का नाम देखकर एडमिशन न लें. सबसे पहले देखें कि
1. UGC-DEB की मान्यता है या नहीं
आप जिस यूनिवर्सिटी और जिस प्रोग्राम में एडमिशन ले रहे हैं, वो मान्यता प्राप्त है या नहीं ये ज़रूर चेक करें
2. Course आपके Career के लिए सही है या नहीं
अपने करियर और आगे की पढ़ाई को ध्यान में रखकर कोर्स चुनें
3. फीस और Exam Pattern देखें
फीस, परीक्षा पैटर्न, असाइनमेंट और परीक्षा केंद्र की जानकारी पहले ले लें
4. Study Centre की सुविधा जांचें
अगर आपको स्थानीय स्तर पर सहायता की जरूरत है तो नजदीकी Learner Support Centre की उपलब्धता भी देखना जरूरी है
तो कौन-सी University है Best?
अगर बात NIRF 2025 की Open University Ranking के आधार पर करें, तो IGNOU इस समय सबसे ऊपर है. लेकिन आपके लिए Best University वही होगी जहां आपके पसंद का कोर्स उपलब्ध हो. संबंधित प्रोग्राम UGC-DEB के तहत मान्य हो और फीस व पढ़ाई की व्यवस्था आपकी जरूरत के मुताबिक हो
