CAREER

पत्रकारिता में करियर का शानदार मौका, IGNOU से करें 1 साल का कोर्स, आवेदन शुरू

Samiksha Singh
Samiksha Singh
Sr. Content Writer

tnp desk: अगर आपका सपना पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर बनाने का है, तो इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) आपके लिए शानदार अवसर लेकर आया है. IGNOU के Post Graduate Diploma in Journalism and Mass Communication (PGJMC) कोर्स  में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. खास बात यह कोर्स आप केवल एक साल में ही कर सकते हैं 

ग्रेजुएट उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

IGNOU के इस पत्रकारिता कोर्स में एडमिशन के लिए उम्मीदवार का किसी भी विषय में Bachelor's Degree होना जरूरी है. यानी किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएशन करने वाले छात्र इस प्रोग्राम के लिए आवेदन कर सकते हैं.

कोर्स के लिए उम्मीदवारों को अंग्रेजी भाषा का नॉलेज और कंप्यूटर की बेसिक जानकारी होना भी जरूरी है. IGNOU के अनुसार कार्यक्रम हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यमों में उपलब्ध है.

1 साल में पूरा कर सकते हैं कोर्स

PGJMC की न्यूनतम अवधि 12 महीने है, जबकि अधिकतम अवधि 24 महीने निर्धारित की गई है. इसका मतलब है कि छात्र अपनी सुविधा के अनुसार कोर्स पूरा कर सकते हैं.यह कोर्स खासतौर पर उन विद्यार्थियों और प्रोफेशनल्स के लिए अच्छा विकल्प है जो पत्रकारिता, मीडिया और कम्युनिकेशन के क्षेत्र में अपनी स्किल्स को बेहतर करना चाहते हैं.

क्या पढ़ाया जाएगा?

इस कार्यक्रम में पत्रकारिता और मास कम्युनिकेशन से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों की पढ़ाई कराई जाती है. इसमें रिपोर्टिंग, राइटिंग और एडिटिंग के साथ-साथ प्रिंट, ब्रॉडकास्ट और ऑनलाइन जर्नलिज्म से जुड़े विषय शामिल हैं. इसके अलावा मीडिया और समाज, मीडिया कानून एवं नैतिकता जैसे विषयों की भी जानकारी दी जाती है. डिजिटल मीडिया के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए ऑनलाइन पत्रकारिता से जुड़े पहलुओं पर भी फोकस किया गया है.

पत्रकारिता के बाद कहां बना सकते हैं करियर?

पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद उम्मीदवारों के पास मीडिया और कम्युनिकेशन से जुड़े कई क्षेत्रों में काम करने के अवसर हो सकते हैं. इनमें प्रिंट मीडिया, टीवी, डिजिटल मीडिया, कंटेंट राइटिंग, एडिटिंग, वीडियो प्रोडक्शन, सोशल मीडिया, पब्लिक रिलेशंस और विज्ञापन जैसे क्षेत्र शामिल हैं.हालांकि किसी संस्थान से कोर्स पूरा करना नौकरी की गारंटी नहीं है. 

ऐसे करें आवेदन

इच्छुक उम्मीदवार IGNOU के आधिकारिक एडमिशन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करते समय उम्मीदवारों को अपनी शैक्षणिक योग्यता, व्यक्तिगत विवरण और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी सही-सही भरनी होगी.