☰
CAREER

Canara Bank Vacancy 2026: बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी, केनरा बैंक में इस डेट से ऐसे करें अप्लाई 

Samiksha Singh
Samiksha Singh
Sr. Content Writer

टीएनपी डेस्क: बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बार फिर सुनहरा मौका सामने आया है. दरअसल केनरा बैंक ने अप्रेंटिस के पदों पर बंपर भर्ती  के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 अक्टूबर से शुरू होगी. वहीं आवेदन करने की आखिरी तारीख 17 अक्टूबर तक रखी गई है. योग्य उम्मीदवार केनरा बैंक की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 3500 पदों को भरा जाएगा.

ज़रूरी योग्यता (Education Qualification)

अप्रेंटिस के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त संस्था से ग्रेजुएशन की डिग्री का होना अनिवार्य है. इसके अलावा जिस राज्य में आप आवेदन कर रहे हैं वहां की स्थानीय भाषा भी आपको आनी चाहिए. 

आयु सीमा (Age Limit)

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष मांगी गई है इसके साथ ही आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में नियमों अनुसार छोड़ दी जाएगी 

आवेदन शुल्क(Application Fee)

जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए ₹500 शुल्क जमा करना होगा. जबकि एससी, एसटी और PH  वर्ग के उम्मीदवारों को कोई भी आवेदन शुल्क नहीं देना होगा. 

चयन प्रक्रिया(Selection Process)

उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर होगा. इसके लिए कोई भी परीक्षा नहीं देनी होगी. इसके साथ ही डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, लैंग्वेज टेस्ट भी आयोजित किया जाएगा. अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार जारी नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं.

ऐसे करें आवेदन :

केनरा बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट www.canarabank.bank.in पर जाएं

अब रिक्रूटमेंट सेक्शन पर क्लिक करें

इसके बाद Graduate Apprentices in Canara Bank under Apprentices लिंक पर क्लिक करें

अब अप्रेंटिस भर्ती के ऑनलाइन आवेदन लिंक ओपन कर मांगी गई जानकारी दर्ज करें

फिर जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें

आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट कर दें