CAREER

BOI Recruitment: स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर निकली भर्ती,फॉर्म भरने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

Samiksha Singh
Samiksha Singh
Sr. Content Writer

TNP DESK: बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का बढ़िया मौका है. दरअसल बैंक ऑफ़ इंडिया ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकली है. आवेदन प्रक्रिया 10 सितंबर से शुरू हो चुकी है. वहीं आवेदन करने की आखिरी तारीख 25 सितंबर तक है. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत स्पेशलिस्ट ऑफिसर के कुल 205 पदों को भरा जाएगा. योग्य अभ्यर्थी बैंक ऑफ़ इंडिया की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. 

शैक्षणिक योग्यता 

आपको बता दे कि आवेदन करने के लिए किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री का होना अनिवार्य है. पोस्ट ग्रेजुएट, इंजीनियरिंग के स्टूडेंट भी भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं. कुछ पदों पर एक्सपीरियंस भी मांगा गया है. इसके लिए आप एक बार जारी नोटिफिकेशन जरूर चेक कर ले. 

आयु सीमा 

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 25 वर्ष और अधिकतम आयु 35 से 42 वर्ष मांगी गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को आयु सीमा में नियम अनुसार छूट दी जाएगी. 

आवेदन शुल्क 

स्पेशल ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 1180 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग को मात्र 175 रुपए आवेदन शुल्क लगेगा.

ऐसे करें आवेदन 

सबसे पहले बैंक ऑफ इंडिया के ऑफिसियल पर जाएं

होमपेज पर Click here for New Registration विकल्प पर क्लिक करें

अपना नाम, मोबाइल नंबर तथा ईमेल आईडी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन पूरा करें

इसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड प्राप्त होगा

रजिस्ट्रेशन के बाद पोर्टल पर लॉगिन करें और अपनी शैक्षणिक योग्यता भरें

अब अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें

अंत में आवेदन फॉर्म सबमिट करें  और भविष्य के लिए फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर रख लें