CAREER

BOI Recruitment 2026: बैंक ऑफ इंडिया में Specialist Officer पदों पर भर्ती, इस तारीख से करें अप्लाई 

Samiksha Singh
Samiksha Singh
Sr. Content Writer

BOI Recruitment 2026: बैंक में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. बैंक ऑफ इंडिया (BOI) ने Specialist Officer पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के जरिए योग्य उम्मीदवारों को बैंकिंग सेक्टर में नौकरी पाने का शानदार मौका मिलेगा. इच्छुक अभ्यर्थी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे.

Specialist Officer पदों पर होगी भर्ती

बैंक ऑफ इंडिया की इस भर्ती में Specialist Officer के विभिन्न पद शामिल हैं. कुल 205 पदों पर भर्ती की जाएगी. इन पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता और अनुभव मांगा गया है.

इस तारीख से कर सकेंगे आवेदन

BOI Specialist Officer भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 सितंबर 2026 से शुरू होगी.  योग्य उम्मीदवार आवेदन की अंतिम तारीख  25 सितंबर तक अपना फॉर्म जमा कर सकेंगे. आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी.

 कौन कर सकता है आवेदन?

इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग रखी गई है. संबंधित क्षेत्र में डिग्री, डिप्लोमा या निर्धारित योग्यता रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. कुछ पदों के लिए संबंधित कार्यक्षेत्र में अनुभव भी मांगा जा सकता है.

उम्मीदवारों की आयु सीमा भी पद के अनुसार निर्धारित होगी.आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जा सकती है.

आवेदन शुल्क 

 General, OBC और EWS उम्मीदवारों को 1,180 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. वहीं SC, ST और PwD उम्मीदवारो को 175 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा 

 कैसे करें आवेदन?

BOI Specialist Officer भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा.

इसके बाद Recruitment/Careers सेक्शन में जाकर Specialist Officer भर्ती का लिंक खोलना होगा

मांगी गई जानकारी दर्ज करने, जरूरी दस्तावेज अपलोड करें

इसके बाद आवेदन शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म को सबमिट कर देंगे