tnp desk: बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं युवाओं के लिए बढ़िया मौका है. दरअसल बैंक ऑफ़ बड़ौदा में 2482 पदों पर भर्ती निकली है. यह भर्ती लोकल बैंक ऑफिसर के पदों पर निकाली गई है. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 18 अगस्त से शुरू हो चुकी है. वही आवेदन करने की आखिरी तारीख 7 सितंबर 2026 तक है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बैंक ऑफ़ बड़ौदा की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं.
ज़रूरी योग्यता
बता दे कि इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त संस्था या यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री का होना अनिवार्य है. साथ ही किसी भी शेड्यूल कमर्शियल बैंक में कम से कम 1 साल का एक्सपीरियंस होना भी चाहिए.
आयु सीमा
बैंक ऑफ़ बड़ौदा में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष मांगी गई है. वही आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी.
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क की बात करें तो जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 850 रुपये + जीएसटी एप्लीकेशन शुल्क के रूप में देना होगा. वही एससी, एसटी, PwBD और महिला कैंडिडेट को 175 रुपए प्लस जीएसटी एप्लीकेशन फीस देनी होगी.
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवार का चयन लिखित परीक्षा, लोकल लैंग्वेज टेस्ट, ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू के आधार पर होगा.
ऐसे करें आवेदन
सबसे पहले बैंक ऑफ बड़ौदा की ऑफिशियल वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर जाएं.
इसके बाद करियर सेक्शन में जाकर Current Opportunities पर क्लिक करें.
अब Local Bank Officer भर्ती लिंक खोलकर रजिस्ट्रेशन करें.
मांगी गई सभी जानकारी भरें
जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें
एप्लीकेशन फीस भरें और फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट लेकर रखें
