CAREER

CBSE 10वीं सेकेंड परीक्षा का रिजल्ट कब होगा जारी? जानिए लेटेस्ट अपडेट

Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Content Writer & Copy Editor

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 में शामिल हुए लाखों छात्रों का इंतजार अब जल्द खत्म हो सकता है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) किसी भी समय दूसरी परीक्षा का परिणाम घोषित कर सकता है. हालांकि बोर्ड ने अभी आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की है, लेकिन पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखते हुए रिजल्ट जल्द जारी होने की संभावना जताई जा रही है. रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र इसे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट और DigiLocker समेत कई प्लेटफॉर्म पर आसानी से देख सकेंगे. इस वर्ष करीब 6.7 लाख छात्रों ने अपने अंकों में सुधार या एक-दो विषयों में सफलता हासिल करने के उद्देश्य से CBSE की सेकेंड परीक्षा में हिस्सा लिया था. अब सभी छात्रों की निगाहें रिजल्ट की घोषणा पर टिकी हैं.

फिलहाल CBSE ने रिजल्ट जारी करने की निश्चित तारीख और समय का ऐलान नहीं किया है. हालांकि, बोर्ड की तैयारियां अंतिम चरण में बताई जा रही हैं. संभावना है कि परिणाम जल्द ही जारी किया जाएगा. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र cbseresults.nic.in, results.cbse.nic.in और cbse.gov.in पर जाकर अपना स्कोर देख सकेंगे. साथ ही रिजल्ट जारी होते ही किसी तरह की परेशानी से बचने के लिए छात्र अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और जन्म तिथि पहले से तैयार रखें. इससे वेबसाइट पर लॉगिन करने में आसानी होगी और रिजल्ट तुरंत देखा जा सकेगा.

CBSE की सेकेंड परीक्षा उन छात्रों के लिए आयोजित की गई थी, जो मुख्य बोर्ड परीक्षा में एक या दो विषयों में सफल नहीं हो पाए थे या किसी कारणवश एक या दो पेपर की परीक्षा नहीं दे सके थे. इस परीक्षा में पास होने के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है. यदि छात्र इस परीक्षा में भी सफल नहीं हो पाते हैं, तो उन्हें अगले शैक्षणिक सत्र में फिर से बोर्ड परीक्षा देनी होगी.

ऐसे चेक करें रिजल्ट
•    CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in या results.cbse.nic.in पर जाएं. 
•    CBSE Class 10 Second Exam Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें. 
•    रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और जन्म तिथि दर्ज करें. 
•    Submit पर क्लिक करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा. 
•    भविष्य के लिए रिजल्ट डाउनलोड करें और प्रिंटआउट सुरक्षित रखें. 
  
यदि रिजल्ट जारी होने के समय वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक के कारण दिक्कत आती है, तो छात्र SMS सेवा के जरिए भी अपना परिणाम प्राप्त कर सकेंगे. रिजल्ट जारी करते समय CBSE SMS का निर्धारित फॉर्मेट और नंबर जारी करेगा. उसी फॉर्मेट में संदेश भेजने पर रिजल्ट मोबाइल पर प्राप्त हो जाएगा.