CAREER

NEET छात्रों के लिए बड़ी खबर! फीस रिफंड की डेडलाइन बढ़ी, 14 जुलाई तक करें यह जरूरी काम

Shreya Upadhyay CE
Content Writer & Copy Editor
NEET छात्रों के लिए बड़ी खबर! फीस रिफंड की डेडलाइन बढ़ी, 14 जुलाई तक करें यह जरूरी काम

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): NEET UG 2026 के लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है जहाँ अब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने फीस रिफंड से जुड़ी प्रक्रिया के लिए बैंक खाते की जानकारी अपडेट करने की समय सीमा को बढ़ा दिया है. हालांकि पहले यह प्रोसेस पहले 7 जुलाई तक पूरी करनी थी, लेकिन अब अभ्यर्थियों को 14 जुलाई 2026 तक का समय दिया गया है. ऐसे में जिन छात्रों ने अब तक अपनी बैंक डिटेल्स अपडेट नहीं की हैं, उनके लिए यह आखरी मौका हो सकता है. अब यदि तय समय के भीतर जानकारी अपडेट नहीं की गई, तो फीस रिफंड मिलने में देरी हो सकती है.

बताते चलें कि NEET UG 2026 की परीक्षा 3 मई को आयोजित की गई थी, लेकिन प्रश्नपत्र लीक होने के आरोपों के बाद परीक्षा को रद्द कर दिया गया. इसके बाद NTA ने सभी अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क वापस करने का फैसला लिया. अब यह राशि सीधे उम्मीदवारों के बैंक खातों में भेजी जा रही है. इसके लिए सही बैंक खाता विवरण उपलब्ध कराना अनिवार्य है. यदि बैंक डिटेल गलत या अधूरी होगी, तो रिफंड की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है.

ऐसे अपडेट करें बैंक डिटेल 
•    NEET UG 2026 के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं. 
•    अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉग इन करें. 
•    टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन प्रक्रिया पूरी करें. 
•    "Bank Account Details Confirmation/Updation" विकल्प पर क्लिक करें. 
•    अपना बैंक खाता नंबर, IFSC कोड और अन्य जरूरी जानकारी सावधानीपूर्वक दर्ज करें. 
•    चाहें तो कैंसिल्ड चेक की स्कैन कॉपी भी अपलोड कर सकते हैं. 
•    सभी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें. 

NTA के अनुसार, जिन छात्रों की बैंक जानकारी सफलतापूर्वक सत्यापित हो जाएगी, उनके खाते में 7 से 15 कार्य दिवस के भीतर फीस रिफंड की राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी. इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार न करें और जल्द से जल्द अपनी बैंक डिटेल अपडेट कर दें. हालांकि अगर आपने अभी तक फीस रिफंड के लिए बैंक विवरण अपडेट नहीं किया है, तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें. 14 जुलाई 2026 के बाद यह सुविधा बंद हो सकती है और फिर रिफंड प्राप्त करने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में समय रहते सभी जानकारी सही तरीके से भरना और सबमिट करना ही सबसे सुरक्षित विकल्प होगा. NTA ने भी छात्रों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक पोर्टल का ही उपयोग करें और किसी भी तरह की गलत जानकारी दर्ज करने से बचें.