tnp desk: बैंक ऑफ बड़ौदा स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है. जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट अपने पास रखना होगा.
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
बैंक ऑफ बड़ौदा स्पेशलिस्ट ऑफिसर परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थी नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं.
सबसे पहले बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
होम पेज पर Career सेक्शन पर क्लिक करें.
इसके बाद Career Opportunities लिंक खोलें.
अब Specialist Officer Recruitment 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
यहां Download Online Exam Call Letter लिंक पर क्लिक करें.
इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज करें.
कैप्चा कोड भरकर सबमिट करें.
अब एडमिट कार्ड डाउनलोड कर प्रिंट आउट लेकर रखें
1 नवंबर को होगी स्पेशलिस्ट ऑफिसर की परीक्षा
बैंक ऑफ बड़ौदा स्पेशलिस्ट ऑफिसर परीक्षा का आयोजन 1 नवंबर 2026 को देशभर में किया जाएगा. परीक्षा की अवधि 150 मिनट निर्धारित की गई है. परीक्षा में कुल 225 अंकों के 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे.परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी होगी. प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक-चौथाई अंक काटे जाएंगे.
