टीएनपी डेस्क: इंडियन ओवरसीज बैंक में सिक्योरिटी गार्ड के पदों पर भर्ती का मौका है. बैंक ने योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गये हैं. भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 25 अगस्त से शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की आख़िरी तारीख़ 14 सितंबर तक है.इस भर्ती के तहत सिक्योरिटी गार्ड के पदों को भरा जाएगा. अगर आप इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.
योग्यता
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास ज़रूरी है. इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का एक्स-सर्विसमैन या एक्स-अग्निवीर होना जरूरी है.
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों के आधार पर किया जाएगा. सबसे पहले ऑब्जेक्टिव टाइप ऑनलाइन टेस्ट आयोजित होगा. इसके बाद उम्मीदवारों को लोकल लैंग्वेज टेस्ट (तमिल) और फिर फिजिकल फिटनेस टेस्ट से गुजरना होगा. भ
ऐसे करें आवेदन
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक आवेदन पोर्टल पर जाना होगा
पोर्टल पर पहुंचने के बाद “Click here for New Registration” पर क्लिक करें
अब मांगी गई जरूरी जानकारी दर्ज करके अपना पंजीकरण पूरा करें
रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन कर अन्य आवश्यक जानकारी भरकर आवेदन फॉर्म पूरा करें
इसके बाद निर्धारित फॉर्मेट में अपना फोटोग्राफ और हस्ताक्षर अपलोड करें
सभी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म को सबमिट कर दें
अंत में आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें
