CAREER

पढ़ाई का नया तरीका! अब घर बैठे करें Top Online Courses और पाएं फ्री सर्टिफिकेट

Samiksha Singh
Samiksha Singh
Sr. Content Writer

tnp desk: अगर आप पढ़ाई के साथ नई स्किल सीखना चाहते हैं या नौकरी के लिए अपनी प्रोफाइल मजबूत करना चाहते हैं, तो ऑनलाइन कोर्स आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकते हैं. खास बात यह है कि कई  प्लेटफॉर्म पर घर बैठे ऑनलाइन सीखने का मौका मिलता है. कुछ प्लेटफॉर्म मुफ्त लर्निंग के साथ डिजिटल क्रेडेंशियल या सर्टिफिकेट भी प्रोवाइड कराते हैं.

AI और टेक्नोलॉजी सीखने का मौका

आज के समय में Artificial Intelligence, Data Science, Cybersecurity और Cloud Computing जैसी स्किल्स की मांग तेजी से बढ़ रही है. IBM SkillsBuild पर AI, साइबर सिक्योरिटी, डेटा और क्लाउड जैसे विषयों में 100 फीसदी फ्री ऑनलाइन लर्निंग उपलब्ध है. प्लेटफॉर्म पर कई कोर्स पूरे करने के बाद डिजिटल क्रेडेंशियल हासिल करने का भी ऑप्शन है.

Microsoft Learn से टेक स्किल्स बढ़ाएं

Microsoft Learn पर भी अलग-अलग टेक्नोलॉजी से जुड़े मुफ्त ट्रेनिंग मॉड्यूल और लर्निंग कंटेंट उपलब्ध हैं. प्लेटफॉर्म के मुताबिक इसकी ट्रेनिंग मुफ्त है.

कौन-कौन से कोर्स कर सकते हैं?

ऑनलाइन सीखने के लिए छात्र और नौकरी की तैयारी करने वाले युवा अपनी रुचि के अनुसार इन क्षेत्रों को चुन सकते हैं:

Artificial Intelligence और Generative AI

Data Analytics और Data Science

Cybersecurity

Cloud Computing

Digital Marketing

Programming और Technology

Communication और Career Skills

IBM SkillsBuild पर शुरुआती स्तर के AI, Cybersecurity और Data से जुड़े कई छोटे कोर्स भी उपलब्ध हैं, जिनमें कुछ लगभग एक घंटे से लेकर कुछ घंटों में पूरे किए जा सकते हैं.

फ्री कोर्स चुनते समय रखें इन बातों का ध्यान

किसी भी ऑनलाइन कोर्स में नामांकन से पहले यह जरूर देखें कि कोर्स वास्तव में मुफ्त है या सिर्फ उसकी लर्निंग फैसिलिटी मुफ्त है. साथ ही यह भी चेक करें कि कोर्स पूरा करने के बाद सर्टिफिकेट, डिजिटल ब