☰
CAREER

बैंक में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! PNB में 8,254 वैकेंसी, PO-क्लर्क समेत कई पदों पर बहाली

Samiksha Singh
Samiksha Singh
Sr. Content Writer

PNB Recruitment 2026: बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है.  बैंक में कुल 8,254 पदों पर नियुक्तियां की जा सकती हैं.पीएनबी ने वित्त वर्ष 2027-28 के लिए 8254 रिक्तियों को मंजूरी दे दी है. इसमें प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO), क्लर्क समेत कई पद शामिल होंगे. 

PO और क्लर्क समेत कई पदों पर भर्ती की चर्चा

 प्रस्तावित भर्ती में अलग-अलग पदों पर नियुक्तियां की जा सकती हैं. इनमें प्रोबेशनरी ऑफिसर, क्लर्क और अन्य बैंकिंग पद शामिल होंगे.  

कौन कर सकता है आवेदन?

बैंक भर्ती में पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग हो सकती है. आमतौर पर PO पद के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री जरूरी होती है. वहीं, क्लर्क पद के लिए भी शैक्षणिक योग्यता नॉटिफ़िकेशन में जारी की जाएगी. 

कैसे होगा उम्मीदवारों का चयन?

बैंकिंग भर्ती में पद के अनुसार चयन प्रक्रिया निर्धारित की जाती है. इसमें आमतौर पर प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और कुछ पदों के लिए इंटरव्यू या अन्य परीक्षण शामिल होंगे. अंतिम चयन निर्धारित प्रक्रिया और मेरिट के आधार पर किया जाएगा. 

कहां मिलेगी भर्ती से जुड़ी जानकारी?

PNB भर्ती से संबंधित आधिकारिक सूचना, आवेदन की तारीख, परीक्षा पैटर्न और अन्य जरूरी दिशा-निर्देश बैंक की आधिकारिक वेबसाइट www.pnbindia.in पर उपलब्ध होंगे.