टीएनपी डेस्क: देश के सर्वोच्च न्यायालय यानी सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया में नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. सुप्रीम कोर्ट ने जूनियर कोर्ट असिस्टेंट के 250 अस्थायी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन माँगे हैं. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे.
शैक्षणिक योग्यता
सुप्रीम कोर्ट की इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है. इसके अलावा उम्मीदवार को कंप्यूटर का नॉलेज होना चाहिए. साथ ही अंग्रेजी टाइपिंग में कम से कम 35 शब्द प्रति मिनट स्पीड होनी चाहिए.
आयु सीमा
जूनियर कोर्ट असिस्टेंट के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष माँगी गई है. वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.
आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 1,500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. वहीं, एससी, एसटी, ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर), दिव्यांग और पूर्व सैनिक वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपये माँगा गया है.
कैसे होगा उम्मीदवारों का चयन?
सुप्रीम कोर्ट की जूनियर कोर्ट असिस्टेंट भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में आयोजित होने वाली परीक्षा के आधार पर किया जाएगा. सबसे पहले उम्मीदवारों को ऑब्जेक्टिव टाइप परीक्षा देनी होगी. इसके बाद कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट, डिस्क्रिप्टिव रिटन टेस्ट और अंत में इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा.
ऑब्जेक्टिव टाइप टेस्ट: यह परीक्षा 100 अंकों की होगी. इसमें पास होने के लिए उम्मीदवारों को कम से कम 50 अंक प्राप्त करने होंगे.
कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट: यह परीक्षा 50 अंकों की होगी. इसमें पास होने के लिए न्यूनतम 25 अंक लाना अनिवार्य होगा.
डिस्क्रिप्टिव रिटन टेस्ट: यह परीक्षा भी 100 अंकों की होगी. इसमें उम्मीदवारों को कम से कम 50 अंक प्राप्त करने होंगे.
इंटरव्यू: चयन प्रक्रिया के अंतिम चरण में 25 अंकों का इंटरव्यू होगा. इसमें सफल होने के लिए उम्मीदवारों को कम से कम 13 अंक प्राप्त करने होंगे.
कैसे करें आवेदन?
इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को भर्ती से संबंधित आधिकारिक नोटिफिकेशनचेक कर लें
