टीएनपी डेस्क : जिन लोगों के पास कंप्यूटर की अच्छी नॉलेज है यह खबर उनके लिए है. दरअसल उत्तर प्रदेश में कंप्यूटर ऑपरेटर की भर्ती निकाली गई है. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने कंप्यूटर ऑपरेटर के पदों पर भर्ती निकली है. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है . आवेदन की आख़िरी तारीख़ 28 सितंबर तक है. बता दे कि भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 12 पदों पर भर्ती की जाएगी. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं .
शैक्षणिक योग्यता
कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-A पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री या इसके समकक्ष योग्यता होना जरूरी है. इसके साथ ही मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर साइंस में डिप्लोमा या NIELIT का ‘O’ Level सर्टिफिकेट होना चाहिए. उम्मीदवार के पास कंप्यूटर एप्लीकेशन में कम से कम तीन साल का कार्य अनुभव भी मांगा गया है.
वहीं सहायक कंप्यूटर ऑपरेटर पद के लिए उम्मीदवार के पास कंप्यूटर एप्लीकेशन में कम से कम दो साल का अनुभव होना जरूरी है.
आयु सीमा
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष मांगी गई है. इसके साथ ही आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी.
आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए सभी वर्गों के उम्मीदवारों, यानी जनरल, ओबीसी, एससी और एसटी कैटेगरी के अभ्यर्थियों को 25 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा.
कितनी मिलेगी सैलरी?
कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-A के पद पर चयनित उम्मीदवारों को लेवल-4 के तहत ₹25,500 से ₹81,100 रुपये तक का वेतनमान मिलेगा
वहीं, सहायक कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर नियुक्त उम्मीदवारों को लेवल-2 के तहत ₹19,900 से ₹63,200 रुपये तक का वेतनमान दिया जाएगा
इसके अलावा उम्मीदवारों को बेसिक सैलरी के साथ नियमों के अनुसार विभिन्न भत्ते और अन्य सरकारी सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा
