CAREER

इस हफ्ते सरकारी नौकरी की बहार! बैंक, रेलवे, शिक्षा और मेडिकल में बंपर पदों पर वैकेंसी, देखें डिटेल

Samiksha Singh
Samiksha Singh
Sr. Content Writer

TNP DESK: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए बेहद खास है. इस हफ्ते बैंकिंग, रेलवे, शिक्षा और मेडिकल समेत कई विभागों में भर्ती के मौके सामने आए हैं. अलग-अलग विभागों में बड़ी संख्या में पदों पर आवेदन मांगे गए हैं. ऐसे में योग्य उम्मीदवार बिना देरी किए संबंधित भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना जरूर देखें.

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह सप्ताह कई मौके लेकर आया है. बैंकिंग सेक्टर से लेकर रेलवे, शिक्षा और मेडिकल विभाग तक विभिन्न पदों पर भर्तियां निकली हैं. इन भर्तियों में पदों की संख्या, शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की अंतिम तारीख अलग-अलग है.

बैंकिंग सेक्टर:
बैंकिंग क्षेत्र में क्लर्क, ऑफिसर और अन्य पदों पर भर्ती के अवसर हैं. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने 9000 से अधिक पदों पर जूनियर एसोसिएट्स यानी क्लर्क की वैकेंसी निकाली है. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट sbi.bank.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.

रेलवे में मौका

रेलवे में भी अलग-अलग श्रेणियों के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है. RRB ने जूनियर इंजीनियर के 3993 पदों पर भर्ती निकाली है.  उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर 13 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं.

शिक्षा विभाग में भर्ती
शिक्षा क्षेत्र में शिक्षक और अन्य पदों पर नियुक्ति के लिए भी आवेदन के मौके हैं. कर्नाटक में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है. कर्नाटक स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने 2026-27 शैक्षणिक वर्ष के लिए प्राथमिक विद्यालय शिक्षकों के बड़े पैमाने पर भर्ती अभियान की घोषणा की है.

यूपी में पशुधन प्रसार अधिकारी के पदों पर भर्ती

यूपीएसएसएससी ने पशुधन प्रसार अधिकारी के 1251 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 सितंबर से शुरू होगी. इच्छुक अभ्यर्थी पात्रता और अन्य जरूरी शर्तें पूरी कर आवेदन कर सकेंगे.

मेडिकल सेक्टर में वैकेंसी:
स्वास्थ्य और चिकित्सा विभाग में डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल और अन्य पदों पर भी भर्ती के अवसर सामने आए हैं. राजस्थान में मेडिकल हेल्थ सेक्टर में डॉक्टर्स के पदों पर भर्ती के लिए अगले महीने आवेदन भरे जाएंगे. ये भर्ती राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ एंड साइंसेज (RUHS) यूनिवर्सिटी के जरिए होगी.