☰
News

मोबाइल की आदत पहुंचा सकती है जेल?आपको क्यों ट्रेन या स्टेशन परिसर से किया जा सकता है बाहर,पढ़िए

Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Senior Journalist

धनबाद।ट्रेन या रेलवे स्टेशनों पर मोबाइल फोन के स्पीकर का उपयोग करने वाले हो जाएं सावधान.आपकी यह आदत आपको जेल पहुंचा सकती है. अगर अब आप ऐसा करते पकड़े जाएंगे तो 1000 से लेकर 5000 तक जुर्माना देना पड़ सकता है. 6 महीने की जेल भी काटना पड़ सकता है.

 रेलवे अब इस नियम को सख्ती से पालन करने में जुट गया है. जानकारी के अनुसार स्पीकर पर गाना सुनना या वीडियो देखने से अगल-बगल के यात्रियों को परेशानी होती है. झंझट मोल लेने के डर से कोई माना नहीं करता है.  अधिनियम के तहत संशोधित रेलवे एक्ट के अनुसार ट्रेन या रेलवे परिसर में स्पीकर पर गाना बजाने, तेज आवाज में बात करने या सार्वजनिक उपद्रव करने पर 1000 का जुर्माना लगाया जा सकता है. ट्रेन या स्टेशन से बाहर किया जा सकता है. 

रेलवे अधिकारियों के निर्देश के बाद भी नियम तोड़ने पर 5000 तक का जुर्माना या 6 महीने तक की जेल हो सकती है. दरअसल, मोबाइल के  प्रचलन और रील बनाने की उत्सुकता से अगल-बगल के यात्रियों को भारी परेशानी होती है. रील बनाने के चक्कर में दुर्घटनाएं भी होती हैं. लोगों की जान जाती है. 

ऐसे में अगर आप रेल यात्रा के दौरान यदि आप कुछ देखना या सुनना चाहते हैं, तो हमेशा हेडफोन या एयरफोन का उपयोग करना होगा. रात 10:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक फोन पर तेज आवाज में बात करना या लाइट चालू रखना पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा. अगर फोन पर बात करनी भी है तो बहुत धीमी आवाज में आप बात कर सकते हैं.