News

अब थम जाओ मां…नेपाल में तबाही मचाने के बाद भी शांत नहीं हुई उफनाती नदी, तो महिला ने जो कुछ किया देखिये 

Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):नेपाल के उत्तरी इलाके में बाढ़ का ऐसा कहर बरपा कि 400 से 500 जिंदगियां निगल गईं. अभी भी उफनती नदी शांत होने का नाम नहीं ले रही है. सब तरफ तहस-नहस और हाहाकार मचा हुआ है. कई लोगों की जिंदगी उजड़ गई, तो वहीं जो लोग जिंदा हैं, उनकी जिंदगी थम सी गई है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने सभी को इमोशनल कर दिया है.

हाथ जोड़कर गंगा मैया से करने लगी प्रार्थना

इस वीडियो में एक नेपाल की महिला नदी के किनारे खड़ी होकर गंगा मैया की पूजा कर रही है और नदी से प्रार्थना कर रही है. वो बार-बार नदी उफनती नदी की लहरों को देखती है और शोर को सुनती है, वहीं हाथ जोड़कर प्रार्थना भी करती है. ऐसा लग रहा है मानो वह गंगा माता से कह रही हो, बस मां अब बहुत हो गया है. नदी के शोर के बीच महिला बिल्कुल शांत मन से नदी की पूजा करती है. वह थोड़ा-थोड़ा आटा नदी में छोड़ती है और हाथ जोड़कर सिर झुकाती हुई नजर आती है.वायरल वीडियो में जिस तरह से महिला नदी से प्रार्थना करती हुई और जमीन को छूकर प्रणाम करती है, उससे साफ समझ में आ रहा है कि वह नदी से क्या कहना चाहती है.

हमसे जो भी गलती हुई है, हमें माफ कर दो...

 वीडियो को देखकर आप भी अंदाजा लगा सकते हैं कि इस उफनती नदी से एक महिला आखिर क्या प्रार्थना कर सकती है. ऐसा लग रहा है मानो वह कह रही है कि बस अब शांत हो जाओ, आगे मत बढ़ो. हमसे जो भी गलती हुई है, उसके लिए हम माफी मांगते हैं. महिला गंगा मैया से प्रार्थना कर रही है कि हमसे जो भी गलती हुई है, हमें माफ कर दो, लेकिन गुस्सा कम करो.इस वीडियो में दिख रहे नजारे को देखकर हर किसी की आंखें नम हो गई हैं. एक तरफ जहां इस नदी की उफनती धारा को रोकना संभव नहीं है, तो वहीं दूसरी तरफ भक्ति ऐसा मार्ग है, जिससे बड़ी से बड़ी कठिनाइयों को रोका जा सकता है. महिला ने इसी रास्ते को अपनाया है और उसका विश्वास है कि गंगा मैया उसकी प्रार्थना सुनेगी.

अब तक सैकडों लोगों की जान ले चुकी हैं नदी

आपको बता दें कि नेपाल-तिब्बत बॉर्डर के पास पहाड़ों में बहुत बड़ा लैंडस्लाइड हुआ है, जिसके पहाड़ों में भारी मलबा सीधे नदियों में गिर गया, जिसकी वजह से भोटेकोसी और त्रिशूली नदी अचानक तूफान पर आ चुकी है, जिससे लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला. देखते ही देखते उत्तरी नेपाल के कई गांव डूब गए. अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसमें 400 से 500 लोगों की मौत हो गई है. हालांकि, मौत के आंकड़ों की पुष्टि हम नहीं करते हैं. वहीं कई सैकड़ों लोग बेघर हो चुके हैं.वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर काफी लोगों को भावुक कर रहा है और तेजी से वायरल हो रहा है.

सिर्फ एक पूजा नहीं, प्रकृति के साथ हमारा सदियों पुराना रिश्ता 

इस वायरल वीडियो को रोहित नाम के एक यूजर ने सोशल मीडिया एक्स पर शेयर किया है. उसने कैप्शन में लिखा है, ये सिर्फ एक पूजा नहीं, प्रकृति के साथ हमारा सदियों पुराना ऐसा रिश्ता है, जो हम नदी के पानी में नहीं मानते हैं, मन से ही बच्चा आखिरी में मदद मांगता है.अब बता दें कि आज भी हमारे देश में भले ही विज्ञान और प्रौद्योगिकी ने विकास कर लिया हो, लेकिन जब ये सारे फेल हो जाते हैं, तो लोग भगवान की शरण में जाते हैं. वीडियो ने एक बार फिर यह दिखा दिया है कि अंत में भगवान से ही लोगों को आसरा रहता है.