BUSINESS

Petrol-Diesel Price Today: फिलहाल राहत बरकरार, लेकिन मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर अब तेल बाजार पर भी दिख सकता है

Diksha Benipuri
Diksha Benipuri
Copy Editor

TNP DESK: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर अब तेल बाजार पर भी दिखने लगा है. कच्चे तेल के दाम धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं, जिसका असर भारत पर पड़ सकता है. भारत अपनी जरूरत का काफी तेल दूसरे देशों से खरीदता है, इसलिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल महंगा होने पर इसका प्रभाव यहां भी देखने को मिलता है.

फिलहाल राहत की बात यह है कि देश में पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर हैं और इनमें कोई बदलाव नहीं हुआ है. लेकिन अगर कच्चे तेल की कीमतें लगातार बढ़ती रहीं, तो आने वाले दिनों में ईंधन महंगा हो सकता है.

पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने से यात्रा और सामान ढोने का खर्च भी बढ़ जाता है. इससे रोजमर्रा की कई चीजें महंगी हो सकती हैं. ऐसे में आम लोगों, खासकर मध्यम वर्ग और नौकरी करने वाले परिवारों के मासिक खर्च पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है.

 

प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम (प्रति लीटर):

रांची

पेट्रोल: 105.93 रुपये

डीजल: 103.01 रुपये

पटना

पेट्रोल: 113.35 रुपये

डीजल: 110.47 रुपये

जमशेदपुर

पेट्रोल: 106.07 रुपये

डीजल: 103.13 रुपये

धनबाद

पेट्रोल: 105.72 रुपये

डीजल: 102.82 रुपये