TNP DESK: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर अब दुनिया के तेल बाजार पर दिखने लगा है. कच्चे तेल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, जिससे भारत की चिंता भी बढ़ सकती है. भारत अपनी जरूरत का काफी तेल विदेशों से खरीदता है, इसलिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल महंगा होने का असर देश पर भी पड़ता है.
फिलहाल राहत की बात यह है कि पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है और कीमतें पहले की तरह स्थिर हैं. लेकिन अगर कच्चे तेल की कीमतों में इसी तरह बढ़ोतरी जारी रही, तो आने वाले दिनों में ईंधन महंगा हो सकता है.
पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने से माल ढुलाई और यात्रा का खर्च भी बढ़ जाता है. इसका असर खाने-पीने की चीजों समेत रोजमर्रा के कई सामानों की कीमतों पर पड़ सकता है. ऐसे में आम लोगों का मासिक बजट बिगड़ सकता है और मध्यम वर्ग के परिवारों पर अतिरिक्त खर्च का दबाव बढ़ सकता है.
प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम (प्रति लीटर):
रांची-
पेट्रोल: 105.93 रुपये
डीजल: 103.01 रुपये
पटना-
पेट्रोल: 113.35 रुपये
डीजल: 110.47 रुपये
जमशेदपुर-
पेट्रोल: 106.07 रुपये
डीजल: 103.13 रुपये
धनबाद-
पेट्रोल: 105.72 रुपये
डीजल: 102.82 रुपये
