BUSINESS

Petrol Diesel Price Today: आज भी नहीं बदले पेट्रोल-डीजल के दाम, लगातार राहत में उपभोक्ता

Diksha Benipuri
Diksha Benipuri
Copy Editor

TNP DESK: रविवार को देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया. सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने ईंधन के रेट पहले की तरह ही स्थिर रखे हैं. 26 मई के बाद से अब तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में न तो बढ़ोतरी हुई है और न ही कटौती, जिससे वाहन चालकों और आम उपभोक्ताओं को लगातार राहत मिल रही है.

वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में मामूली तेजी दर्ज की गई है. वैश्विक स्तर पर मांग और आपूर्ति की स्थिति के अनुसार क्रूड ऑयल के भाव में उतार-चढ़ाव जारी रहता है. हालांकि, इस हल्की बढ़त का असर फिलहाल देश में पेट्रोल और डीजल के खुदरा दामों पर देखने को नहीं मिला है.

ईंधन की कीमतें लगातार स्थिर रहने से आम लोगों के साथ-साथ परिवहन और व्यापार क्षेत्र को भी राहत मिली है. अब बाजार की नजर इस बात पर टिकी है कि आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों के रुख को देखते हुए तेल कंपनियां खुदरा कीमतों में कोई बदलाव करती हैं या मौजूदा दरें ही जारी रखती हैं.

प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम (प्रति लीटर):

रांची (प्रति लीटर):

पेट्रोल: 105.93 रुपये

डीजल: 103.01 रुपये

 

पटना (प्रति लीटर):

पेट्रोल: 113.35 रुपये

डीजल: 110.47 रुपये

 

जमशेदपुर (प्रति लीटर):

पेट्रोल: 106.07 रुपये

डीजल: 103.13 रुपये

 

धनबाद (प्रति लीटर):

पेट्रोल: 105.72 रुपये

डीजल: 102.82 रुपये