BUSINESS

Petrol-Diesel Price Today: लगातार स्थिर हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आज आपके शहर में क्या है नया रेट

Diksha Benipuri
Diksha Benipuri
Copy Editor

TNP DESK: देशभर में शुक्रवार को भी पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. तेल कंपनियों ने लगातार कई दिनों से ईंधन की कीमतें स्थिर रखी हैं, जिससे वाहन चालकों और आम लोगों को राहत मिल रही है. 26 मई के बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में हल्की बढ़त देखने को मिली है. वैश्विक स्तर पर मांग और आपूर्ति की स्थिति में बदलाव के कारण तेल बाजार में हलचल बनी हुई है. हालांकि, इसका असर अभी तक भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर नहीं पड़ा है और दाम पहले जैसे ही बने हुए हैं.

देश के बड़े शहरों और अलग-अलग राज्यों में ईंधन की कीमतें स्थिर रहने से लोगों, कारोबारियों और परिवहन क्षेत्र को राहत मिली है. अब सभी की नजर तेल कंपनियों के अगले फैसले पर है कि आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ेंगे, घटेंगे या फिर इसी तरह स्थिर बने रहेंगे.

 

प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम (प्रति लीटर):

रांची (प्रति लीटर):

पेट्रोल: 105.93 रुपये

डीजल: 103.01 रुपये

 

पटना (प्रति लीटर):

पेट्रोल: 113.35 रुपये

डीजल: 110.47 रुपये

 

जमशेदपुर (प्रति लीटर):

पेट्रोल: 106.07 रुपये

डीजल: 103.13 रुपये

 

धनबाद (प्रति लीटर):

पेट्रोल: 105.72 रुपये

डीजल: 102.82 रुपये