BUSINESS

Petrol-Diesel Price Today: देश में पेट्रोल और डीजल के दाम आज भी स्थिर! जाने क्या है रेट

Diksha Benipuri
Diksha Benipuri
Copy Editor

TNP DESK: आज भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. पिछले करीब दो सप्ताह से ईंधन के दाम स्थिर बने हुए हैं, जिससे वाहन चालकों को फिलहाल महंगाई का ज्यादा बोझ नहीं झेलना पड़ रहा है.26 मई से अब तक इनमें किसी तरह का उतार-चढ़ाव दर्ज नहीं किया गया है. बीच में ऐसा हो गया था की हर 5 दिन पर पेट्रोल के दाम बढ़ रहे थे. इसका कारण था फॉरेन मार्केट में युध् के कारण कच्चे तेल का दाम बढ़ना. हालांकि युध तो अब्जि भी जारी है लेकिन अभी की बढ़ोतरी दर्ज नही की गयी है और आम आदमी के जेब पर भी राहत है. 

 

तेल कंपनियों की ओर से जारी ताजा अपडेट के मुताबिक, दोनों राज्यों के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के रेट सामान्य बने हुए हैं,या यूँ के लीजिये अपनी स्थिरता को बरकरार रखे हुए ह. ऐसे में आम लोगों को फिलहाल कीमत बढ़ने की चिंता से राहत मिली है.

 

प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम (प्रति लीटर):

रांची (प्रति लीटर):

पेट्रोल: 105.93 रुपये

डीजल: 103.01 रुपये

 

पटना (प्रति लीटर):

पेट्रोल: 113.35 रुपये

डीजल: 110.47 रुपये

 

जमशेदपुर (प्रति लीटर):

पेट्रोल: 106.07 रुपये

डीजल: 103.13 रुपये

 

धनबाद (प्रति लीटर):

पेट्रोल: 105.72 रुपये

डीजल: 102.82 रुपये