BUSINESS

Petrol Diesel Rate: पेट्रोल-डीजल पर बड़ी राहत, आज भी नहीं बढ़े दाम, जानें अपने शहर का रेट

Diksha Benipuri
Diksha Benipuri
Copy Editor

TNP DESK: देशभर में गुरुवार को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया. सरकारी तेल कंपनियों ने 26 मई से ईंधन के दाम स्थिर रखे हैं. इससे वाहन चालकों और आम लोगों को फिलहाल राहत मिल रही है.

वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. वैश्विक मांग, आपूर्ति और दूसरे अंतरराष्ट्रीय कारणों की वजह से क्रूड ऑयल के दाम बदलते रहते हैं. हालांकि, अभी इसका असर भारत में पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों पर नहीं दिखा है.

ईंधन के दाम स्थिर रहने से निजी वाहन चलाने वालों के साथ-साथ ट्रांसपोर्ट और माल ढुलाई से जुड़े कारोबारियों को भी राहत मिल रही है. अब लोगों की नजर इस बात पर है कि आने वाले दिनों में कच्चे तेल की चाल के आधार पर पेट्रोल-डीजल के दाम बदलेंगे या फिर कीमतें ऐसे ही स्थिर रहेंगी.

 

प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम (प्रति लीटर):

रांची (प्रति लीटर):

पेट्रोल: 105.93 रुपये

डीजल: 103.01 रुपये

 

पटना (प्रति लीटर):

पेट्रोल: 113.35 रुपये

डीजल: 110.47 रुपये

 

जमशेदपुर (प्रति लीटर):

पेट्रोल: 106.07 रुपये

डीजल: 103.13 रुपये

 

धनबाद (प्रति लीटर):

पेट्रोल: 105.72 रुपये

डीजल: 102.82 रुपये