BUSINESS

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर रहे स्थिर, जानें आज का ताजा अपडेट

Diksha Benipuri
Diksha Benipuri
Copy Editor

TNP DESK: रविवार को भी देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. सरकारी तेल कंपनियों ने आज के नए रेट जारी कर दिए हैं. सभी बड़े शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम पहले जैसे ही बने हुए हैं. 26 मई से ईंधन की कीमतें स्थिर हैं, जिससे लोगों को राहत मिल रही है.

दूसरी ओर, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में हल्का उतार-चढ़ाव जारी है. मांग और सप्लाई समेत कई वजहों से क्रूड ऑयल के दाम बदल रहे हैं. हालांकि, इसका असर अभी भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर नहीं दिख रहा है.

काफी समय से ईंधन के दाम नहीं बढ़ने से आम लोगों के साथ-साथ ट्रांसपोर्ट और माल ढुलाई के कारोबार को भी फायदा हो रहा है. अब लोगों की नजर इस बात पर है कि आने वाले दिनों में कच्चे तेल की कीमतों में बदलाव का असर पेट्रोल और डीजल के दामों पर पड़ता है या नहीं.

 

प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम (प्रति लीटर):

रांची (प्रति लीटर):

पेट्रोल: 105.93 रुपये

डीजल: 103.01 रुपये

 

पटना (प्रति लीटर):

पेट्रोल: 113.35 रुपये

डीजल: 110.47 रुपये

 

जमशेदपुर (प्रति लीटर):

पेट्रोल: 106.07 रुपये

डीजल: 103.13 रुपये

 

धनबाद (प्रति लीटर):

पेट्रोल: 105.72 रुपये

डीजल: 102.82 रुपये