BUSINESS

Petrol Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों में नहीं हुआ बदलाव, लगातार राहत जारी

Diksha Benipuri
Diksha Benipuri
Copy Editor

TNP DESK:देशभर में शुक्रवार को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया. सरकारी तेल कंपनियों ने 26 मई से ईंधन के दाम स्थिर रखे हैं. लगातार कई दिनों से कीमतें नहीं बढ़ने या घटने से आम लोगों और वाहन चालकों को राहत मिल रही है.

दूसरी ओर, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में हल्की बढ़ोतरी देखी गई है. वैश्विक मांग, आपूर्ति और दुनिया में चल रहे घटनाक्रमों की वजह से कच्चे तेल के दाम बदलते रहते हैं. हालांकि, फिलहाल इसका असर देश में पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों पर नहीं पड़ा है.

ईंधन के दाम स्थिर रहने से निजी वाहन चलाने वाले लोगों के साथ-साथ ट्रांसपोर्ट और लॉजिस्टिक्स से जुड़े कारोबारियों को भी राहत मिली है. अब लोगों की नजर आने वाले दिनों पर है कि कच्चे तेल की कीमतों में बदलाव का असर घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर पड़ता है या नहीं.

प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम (प्रति लीटर):

रांची (प्रति लीटर):

पेट्रोल: 105.93 रुपये

डीजल: 103.01 रुपये

 

पटना (प्रति लीटर):

पेट्रोल: 113.35 रुपये

डीजल: 110.47 रुपये

 

जमशेदपुर (प्रति लीटर):

पेट्रोल: 106.07 रुपये

डीजल: 103.13 रुपये

 

धनबाद (प्रति लीटर):

पेट्रोल: 105.72 रुपये

डीजल: 102.82 रुपये