BUSINESS

Petrol Diesel Price Today: ईंधन के दाम फिर स्थिर, लोगों को मिली राहत

Diksha Benipuri
Diksha Benipuri
Copy Editor

TNP DESK: देशभर में शनिवार को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ. सरकारी तेल कंपनियों ने आज भी ईंधन के दाम पहले जैसे ही रखे हैं. 26 मई के बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बदली हैं, जिससे वाहन चालकों और आम लोगों को राहत मिल रही है.

 

वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में हल्की बढ़त देखने को मिली है. दुनिया भर में मांग और आपूर्ति में बदलाव के कारण कच्चे तेल के दाम ऊपर-नीचे हो रहे हैं. हालांकि, इसका असर अभी तक भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर नहीं पड़ा है. देशभर में ईंधन के दाम पहले की तरह स्थिर बने हुए हैं.

 

पेट्रोल और डीजल के दाम नहीं बढ़ने से लोगों, कारोबारियों और परिवहन क्षेत्र को राहत मिली है. अब सभी की नजर तेल कंपनियों के अगले फैसले पर है कि आने वाले दिनों में ईंधन की कीमतें बढ़ेंगी, घटेंगी या फिर इसी तरह स्थिर रहेंगी.

 

प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम (प्रति लीटर):

रांची (प्रति लीटर):

पेट्रोल: 105.93 रुपये

डीजल: 103.01 रुपये

 

पटना (प्रति लीटर):

पेट्रोल: 113.35 रुपये

डीजल: 110.47 रुपये

 

जमशेदपुर (प्रति लीटर):

पेट्रोल: 106.07 रुपये

डीजल: 103.13 रुपये

 

धनबाद (प्रति लीटर):

पेट्रोल: 105.72 रुपये

डीजल: 102.82 रुपये