BUSINESS

Petrol Diesel Rate:पेट्रोल और डीजल के दाम पर लगा ब्रेक! जानिए अपने शहर का रेट

Diksha Benipuri
Diksha Benipuri
Copy Editor

TNP DESK: देशभर में रविवार को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ. सरकारी तेल कंपनियां 26 मई से ईंधन के दाम स्थिर रखे हुए हैं. इससे वाहन चलाने वाले लोगों और आम उपभोक्ताओं को राहत मिल रही है.

दूसरी ओर, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिली है. वैश्विक मांग, आपूर्ति और अन्य कारणों की वजह से कच्चे तेल के दाम समय-समय पर बदलते रहते हैं. फिलहाल, इसका असर भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर नहीं पड़ा है.

ईंधन के दाम स्थिर रहने से निजी वाहन मालिकों के साथ-साथ ट्रांसपोर्ट और माल ढुलाई के कारोबार से जुड़े लोगों को भी राहत मिली है. अब सभी की नजर इस बात पर है कि आने वाले दिनों में कच्चे तेल की कीमतों के आधार पर पेट्रोल-डीजल के दाम बदलते हैं या फिर कीमतें इसी तरह स्थिर बनी रहती हैं.

प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम (प्रति लीटर):

रांची (प्रति लीटर):

पेट्रोल: 105.93 रुपये

डीजल: 103.01 रुपये

 

पटना (प्रति लीटर):

पेट्रोल: 113.35 रुपये

डीजल: 110.47 रुपये

 

जमशेदपुर (प्रति लीटर):

पेट्रोल: 106.07 रुपये

डीजल: 103.13 रुपये

 

धनबाद (प्रति लीटर):

पेट्रोल: 105.72 रुपये

डीजल: 102.82 रुपये