BUSINESS

Gold-Silver Rate: ज्वेलरी खरीदने वालों के लिए राहत की खबर, सोना सस्ता और चांदी स्थिर! जानें आज का रेट

Diksha Benipuri
Diksha Benipuri
Copy Editor

TNP DESK: कई दिनों की स्थिरता के बाद आज सर्राफा बाजार में सोने के भाव में गिरावट देखने को मिली है. 22 कैरेट सोना ₹600 सस्ता हुआ है, जबकि 24 कैरेट गोल्ड की कीमत में ₹630 की कमी दर्ज की गई है. वहीं, चांदी के रेट में आज भी कोई बदलाव नहीं हुआ है और यह पिछले भाव पर ही स्थिर बनी हुई है. यानी सोना खरीदने वालों के लिए आज का दिन राहत भरा है, जबकि चांदी के खरीदारों को फिलहाल पुराने भाव पर ही खरीदारी करनी होगी.

डायमंड की कीमत की बात करें तो यह मुख्य रूप से कैरेट, कट, रंग और क्लैरिटी जैसी खूबियों पर निर्भर करती है. भारतीय बाजार में 1 कैरेट प्राकृतिक हीरे की कीमत करीब ₹3 लाख से शुरू हो सकती है. वहीं, उच्च गुणवत्ता और बेहतर ग्रेड वाले हीरों की कीमत इससे कई गुना तक पहुंच सकती है. बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक आर्थिक परिस्थितियां, डॉलर की कीमत में बदलाव और लग्जरी ज्वेलरी की मांग भविष्य में डायमंड की कीमतों को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारक हो सकते हैं.

आपके शहर के रेट इस प्रकार हैं:

पटना:

चांदी – ₹2,55,000 प्रति किलोग्राम

24 कैरेट सोना – ₹1,49,940 ₹ प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोना – ₹1,42,800 प्रति 10 ग्राम

धनबाद:

चांदी – ₹2,55,000 प्रति किलोग्राम

24 कैरेट सोना – ₹1,49,940 ₹ प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोना – ₹1,42,800 प्रति 10 ग्राम

रांची:

चांदी – ₹2,55,000 प्रति किलोग्राम

24 कैरेट सोना – ₹1,49,940 ₹ प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोना – ₹1,42,800 प्रति 10 ग्राम

जमशेदपुर:

चांदी – ₹2,55,000 प्रति किलोग्राम

24 कैरेट सोना – ₹1,49,940 ₹ प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोना – ₹1,42,800 प्रति 10 ग्राम

मुजफ्फरपुर:

चांदी – ₹2,55,000 प्रति किलोग्राम

24 कैरेट सोना – ₹1,49,940 ₹ प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोना – ₹1,42,800 प्रति 10 ग्राम