☰
BUSINESS

Flipkart और Amazon Sale 2026: फेस्टिव सीजन में किस प्लेटफार्म पर मिलेगा आकर्षक ऑफर, यहां देखें डिटेल 

Samiksha Singh
Samiksha Singh
Sr. Content Writer

tnp desk : फेस्टिव सीजन में अगर आप नया स्मार्टफोन, टीवी या अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स खरीदने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद खास है. दरअसल, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट और अमेजन की बड़ी फेस्टिव सेल की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. इन सेल्स में ग्राहकों को स्मार्टफोन, टीवी, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर शानदार डिस्काउंट मिलने की उम्मीद है.

Flipkart Big Billion Days Sale 2026

फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज सेल इस साल 9 अक्टूबर 2026 से शुरू हो रही है. वहीं, फ्लिपकार्ट प्लस, ब्लैक और क्रेडिट कार्ड यूजर्स को 8 अक्टूबर से ही अर्ली एक्सेस देगा. यानी इन यूजर्स को आम ग्राहकों से एक दिन पहले ही सेल का फायदा उठाने का मौका मिल सकता है.

इस सेल के दौरान एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के कार्ड से पेमेंट करने पर 10 प्रतिशत तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलने की संभावना है. इसके अलावा, फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड पर भी 10 प्रतिशत तक की छूट मिल सकती है. वहीं, सुपरमनी के जरिए पहली ट्रांजैक्शन करने पर 10 प्रतिशत कैशबैक मिलने की उम्मीद है फ्लिपकार्ट की इस सेल में प्राइस क्रश, टिक टॉक डील्स, ब्रांड्स और अन्य स्पेशल डील्स भी मिलेगी. ऐसे में ग्राहकों को अलग-अलग कैटेगरी के प्रोडक्ट्स पर आकर्षक ऑफर्स मिल सकते हैं.

Amazon Great Indian Festival Sale 2026

वहीं अमेजन की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल भी 8 अक्टूबर से शुरू होगी. अमेजन प्राइम मेंबर्स को सेल शुरू होने से 24 घंटे पहले अर्ली एक्सेस मिल सकता है.इस सेल में एसबीआई कार्ड और ईएमआई ट्रांजैक्शन पर 10 प्रतिशत तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलने की संभावना है. इसके अलावा,चुनिंदा प्रोडक्ट्स पर 24 महीने तक नो-कॉस्ट ईएमआई का विकल्प भी मिल सकता है अमेजन की ओर से एक्सचेंज ऑफर के तहत 25,000 रुपये तक का फायदा मिलने की उम्मीद है. वहीं, अमेजन पे आईसीआईसीआई क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 5 प्रतिशत तक कैशबैक मिल सकता है.

Flipkart और Amazon के बीच होगा डिस्काउंट वॉर

फेस्टिव सीजन में फ्लिपकार्ट और अमेजन की सेल के दौरान ग्राहकों को कई आकर्षक ऑफर्स मिलने की उम्मीद है. दोनों ही प्लेटफॉर्म स्मार्टफोन, टीवी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स पर भारी छूट दे सकते हैं. ऐसे में खरीदारी करने से पहले ग्राहकों को दोनों प्लेटफॉर्म पर कीमतों और बैंक ऑफर्स की तुलना जरूर करनी चाहिए.अब देखना होगा कि इस फेस्टिव सीजन में फ्लिपकार्ट और अमेजन में से कौन-सा प्लेटफॉर्म ग्राहकों को ज्यादा बचत का मौका देता है