☰
BUSINESS

महापर्व छठ: उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ आज होगा महापर्व का समापन, बिहार-झारखंड में सरकारी दफ्तर और बैंक रहेंगे बंद या खुले? जाने से पहले पढ़ें यह खबर

Manjesh Kumar Patna
Manjesh Kumar Patna
Senior News Publisher • TheNewsPost.in

पटना: आज लोक आस्था का महापर्व छठ का उदयगामी सूर्य को अर्घ्य के साथ ही समापन हो जाएगा. छठ पर्व को लेकर देश भर खास कर बिहार में भक्ति और उत्साह का माहौल है. इस अवसर पर बिहार में राज्य सरकार ने अवकाश की घोषणा की है. छठ के अवसर पर सोमवार को राज्य में सरकारी काम काज तो बंद रहेगा लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिहार तथा झारखंड में बैंक बंद है या खुला? अगर आपको भी बैंक में कोई काम है तो जाने से पहले यह जानकारी लेना जरूरी है.

छठ पर्व को लेकर सोमवार को बिहार में सभी सरकारी कार्यालयों में अवकाश है. इसके साथ ही प्रमुख बैंको में भी बिहार झारखंड में अवकाश घोषित की है. हालांकि अन्य राज्यों में बैंक खुले रहेंगे लेकिन बिहार में बंद रहेगा. सोमवार को बिहार झारखंड में प्रमुख बैंकों में कोई काम नहीं हो पाएगा. अब बैंक मंगलवार को ही खुलेंगे जिसके बाद लोग अपना काम कर सकेंगे.

महापर्व छठ को लेकर सोमवार को बिहार झारखंड में भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, कैनरा बैंक, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक समेत अन्य प्रमुख बैंक बंद रहेंगे. बता दें कि सूर्योपासना का महापर्व छठ का बिहार और झारखंड में काफी महत्व है और यह लोगों की भावना से जुड़ा पर्व है. इस पर्व को मनाने के लिए लोग देश ही नहीं दुनिया के सभी कोने से अपने घर आते हैं और मिल कर पर्व मनाते हैं.