News

यूपी के हमीरपुर में ब्रिज हादसा, तेज आंधी-बारिश में ढहा पुल, पांच मजदूरों की मौत

Samiksha Singh
Sr. Content Writer
यूपी के हमीरपुर में ब्रिज हादसा, तेज आंधी-बारिश में ढहा पुल, पांच मजदूरों की मौत

TNP DESK: यह ख़बर उत्तर प्रदेश से आयी है। यहां एक बड़ा हादसा हुआ है। हमीरपुर जिले में यह हादसा हुआ है। ताज़ा जानकारी के अनुसार पांच लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मलबे में दबने से मजदूरों की मौत हो गई है। कुछ के फंसे होने की आशंका है।

*घटना के बारे में जानिए विस्तार से*

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर से यह ख़बर है। यहां एक पुल गिर गया है। यह बन रहा था।यह पुल थाना लालपुर के मोराकंदर और कुरारा की मवाईजार को जोड़ने के लिए बनाया जा रहा था।हादसे के बाद मलबे में दबे लोगों को सुरक्षित निकालने का प्रयास हो रहा है। सिविल एडमिनिस्ट्रेशन की एजेंसियां काम में लगी हैं।

मजदूर निर्माणाधीन पुल के नीचे सो रहे थे

बीती रात तीन बजे यह हादसा हुआ है।बेतवा नदी पर बन रहा पुल का एक बड़ा हिस्सा अचानक ढह गया। हादसे के वक़्त पुल के नीचे लगभग दो दर्जन मजदूर सो रहे थे।यह मजदूर सुबह उठकर फिर पुल बनाने के काम में लग जाते थे। बताया जा रहा है कि यह हादसा तेज बारिश, आंधी और तूफान की वजह से हुआ है।

*हताहतों की संख्या बढ़ सकती है*

घटना के बाद अफरातफरी मच गई। कोहराम मच गया।यह कहा जा रहा है कि निर्माण स्थल पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। निर्माण कंपनी के मैनेजर का कहना है कि आंधी काफी तेज थी। फिलहाल, राहत और बचाव कार्य जारी है।

यह पुल MPLAD फंड से बन रहा था।राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद की अनुशंसा पर यह पुल बन रहा था। इस संबंध में स्थानीय थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है। शव को पोस्ट मॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

इधर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया है।उन्होंने सभी एजेंसी को राहत और बचाव कार्य में लगने का आदेश दिया।