Bihar

हे भगवान! बारात के स्वागत में लगे थे दुल्हन के घरवाले तभी दूल्हे के साथ हुआ कुछ ऐसा कि मच गई चीख पुकार

Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer
हे भगवान! बारात के स्वागत में लगे थे दुल्हन के घरवाले तभी दूल्हे के साथ हुआ कुछ ऐसा कि मच गई चीख पुकार

टीएनपी डेस्क (TNP DESK):शादी-विवाह का घर अपने आप में इतना ज्यादा हलचल वाला होता है कि उसे देखकर ही लोगों का दिल खुश हो जाता है.जहां दूल्हा-दुल्हन के साथ परिवार और समाज के लोग मौजूद होते हैं, वहीं चारों ओर चहल-पहल का माहौल रहता है.जरा कल्पना कीजिए कि इस खुशी के मौके पर अगर दूल्हा या दुल्हन में से किसी एक की मौत हो जाए, तो वहां का नजारा कैसा होगा. दरअसल, बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहां शादी से पहले ही दूल्हे की अचानक तबीयत बिगड़ गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

अचानक ख़ुशी का माहौल मातम में बदला

बताया जा रहा है कि बारात अपने समय पर पहुंची थी और सभी लोग बारातियों का स्वागत कर रहे थे.वहीं, जयमाला से ठीक पहले दूल्हे की अचानक तबीयत खराब हो गई.इसके बाद इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी जान नहीं बच पाई. इस दर्दनाक घटना के बाद शादी की सारी रस्में बीच में ही रोकनी पड़ गईं और बारात बिना दुल्हन के ही लौट गई.

बिना दुल्हन के ही लौट गई बारात

जानकारी के अनुसार, पश्चिमी चंपारण के सरिसवा बाजार स्थित भरवलिया गांव वार्ड नंबर-6 निवासी 25 वर्षीय शक्ति नाथ शर्मा की शादी पूर्वी चंपारण के रामगढ़वा निवासी संतोष शर्मा की बेटी रघुनी कुमारी के साथ राम जानकी मंदिर में तय हुई थी. शादी से पहले ही पूरा माहौल मातम में बदल गया.इस मामले में मृतक के भाई सुनील शर्मा ने बताया कि जयमाला की तैयारियां शुरू होने वाली थीं। तभी शक्ति नाथ शर्मा के पेट में अचानक तेज दर्द उठा और उसकी हालत बिगड़ने लगी. इसके बाद उसे इलाज के लिए रक्सौल के एसआरपी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

दूल्हे की मौत से सन्न रह गए लोग

शादी समारोह से पहले ही दूल्हे की मौत की खबर ने पूरी खुशी के माहौल को गम में बदल दिया. दोनों परिवारों में चीख-पुकार मच गई. वहीं, शादी की सभी रस्में बीच में ही रोक दी गईं और बारात भी बिना दुल्हन के ही लौट गई. शुक्रवार को जब दूल्हे का शव उसके पैतृक गांव भरवलिया पहुंचा तो पूरे गांव में मातम पसर गया.परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.