☰
Bihar

BIG BREAKING: बेतिया में आभूषण शोरूम से दिनदहाड़े करीब 40 करोड़ की लूट, 3 बाइक पर पहुंचे थे 8 हथियारबंद अपराधी

Manjesh Kumar Patna
Manjesh Kumar Patna
Senior News Publisher • TheNewsPost.in

पश्चिम चंपारण: बड़ी खबर पश्चिम चंपारण के बेतिया से है जहां हथियारबंद अपराधियों ने करीब 40 करोड़ की लूट की घटना को अंजाम दिया है. अपराधियों ने बेतिया के व्यस्ततम इलाके सुप्रिया रोड पर स्थित एक आभूषण दुकान में दिनदहाड़े हथियार के बल पर लूटपाट की और मौके से फरार हो गए. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल हो गया वहीं जिले के पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि 3 बाइक पर सवार हो कर आठ बदमाश पहुंचे थे और सेंको गोल्ड एंड डायमंड्स शोरूम से से करीब 30 से 40 करोड़ रुपए मूल्य के सोने और हीरे के जेवर समेट कर चलते बने.

घटना बेतिया नगर थाना क्षेत्र के सुप्रिया रोड स्थित सेंकों गोल्ड एंड डायमंड्स शोरूम की है जहां तीन बाइक पर सवार हो कर पहुंचे 8 अपराधियों ने लूटपाट की. बताया जा रहा है कि सभी अपराधी हथियार से लैस थे और शोरूम में घुसते ही लूटपाट शुरू कर दी. बताया जा रहा है कि शोरूम से अपराधी करीब 30 से 30 करोड़ रुपए के आभूषण लेकर भाग निकले हैं. हालांकि लूटे गए आभूषण के कीमत का सही आकलन किया जा रहा है.

घटना की सूचना मिलने के बाद नगर थाना समेत आसपास के कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई. वहीं डीआईजी हरिकिशोर राय और एसपी समेत अन्य आलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं. पुलिस शोरूम के कर्मियों से पूछताछ कर घटना के बारे में जानकारी ली और मामले की छानबीन में जुट गई है.

पुलिस शोरूम और आसपास के सीसीटीवी कैमरे को खंगाल कर अपराधियों की पहचान में जुट गई है. बड़ी लूट की घटना के बाद जिले के सभी थानों को हाई अलर्ट किया गया है. इसके साथ ही सभी सीमाओं पर पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है. प्रमुख सड़कों समेत सीमावर्ती इलाकों में वाहन जांच शुरू कर दी गई है.

TagsBihar