Bihar

बिहार में अपराधी बेखौफ! हाजीपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, सिक्स लेन पर मचा हड़कंप

Samiksha Singh
Samiksha Singh
Sr. Content Writer

TNP DESK-  बिहार में अपराधी बेखौफ हो गए हैं. सरकार एक तरह जहां अपराध पर लगाम लगाने की बात कह रही है वहीं दूसरी तरफ अपराधी खुलेआम प्रशासन को चुनौती दे रहे हैं. ताजा मामला हाजीपुर के राघोपुर रुस्तमपुर थाना क्षेत्र का है जहां अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना सिक्स लेन के 32 नंबर पाये के पास की है, जहां बाइक से जा रहे 22 वर्षीय अंशुमन कुमार को घेरकर बदमाशों ने करीब 6 से 7 गोलियां मारीं. गोली लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई.

घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. वैशाली एसपी शुभांक मिश्रा भी घटनास्थल पर पहुंचे. एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है. पुलिस तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर वारदात में शामिल अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है.

मृतक की पहचान चेचर गांव निवासी सुनील कुमार सिंह के 22 वर्षीय पुत्र अंशुमन कुमार के रूप में हुई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

मृतक के भाई गौरव कुमार ने आरोप लगाया कि अंशुमन 12वीं कक्षा का छात्र था और नए सिक्स लेन पुल पर सेल्फी और फोटो खींचने गया था. इसी दौरान चेचर गांव के रहने वाले आलोक कुमार सिंह ने पहले अंशुमन की बाइक में चार पहिया वाहन से टक्कर मारी. इसके बाद उसके गिरने पर आरोपियों ने गोली मार दी.

 

 

 

TagsBihar