Bihar

वाह क्या सीन है...शराब और शबाब का मजा ले रहे थे चौकीदार साहब, लेकिन वायरल वीडियो ने खोल दी पोल

Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer

वैशाली (VAISHALI): बिहार में पूर्ण रूप से शराबबंदी है, यह हमें बताया जाता है, लेकिन जो तस्वीर सामने आती है, वह काफी हैरान करने वाली होती है. वहीं, जब बिहार की जनता शराब पीकर यहां-वहां डोलती हुई नजर आए, तो बात थोड़ी-बहुत समझ में भी आती है. लेकिन जरा सोचिए, जिन कंधों पर बिहार में शराबबंदी कानून को लागू करने की जिम्मेदारी दी गई है, वही अगर इसको तोड़ते हुए नजर आएं, तो आप क्या कहेंगे? किससे शिकायत करेंगे.जो शिकायत सुनने वाला है और कार्रवाई करने वाला है, वह खुद ही गलत रास्ते पर चल रहा है.दरअसल, ये सब हम इस तरह कह रहे हैं क्योंकि बिहार के वैशाली जिले से एक चौकीदार का वीडियो सामने आया है, जो काफी शर्मनाक है. वीडियो में वह शराब पीते और डांसर के साथ अश्लील डांस करते दिखाई दे रहा है.

वैशाली का है वायरल वीडियो

वायरल हो रहा वीडियो लालगंज प्रखंड के मसूदन पकड़ी गांव के वार्ड नंबर 4 का है, जहां राजकिशोर भगत के दरवाजे के पास छठी का कार्यक्रम हो रहा था. कार्यक्रम में आर्केस्ट्रा भी बुलाया गया था. इस दौरान वीडियो में अशोक पासवान नाम का चौकीदार मौजूद था और वहां कुर्सियां लगाकर लोगों के साथ महफिल जमा रखी थी और शराब पर शराब पी जा रहा था. सोचिए, जिस पुलिस के जवानों पर शराबबंदी कानून को लागू करने का जिम्मा है, वही जाम छलका रहे हैं, तो फिर आम लोग क्या समझेंगे.हालांकि, वायरल वीडियो की पुष्टि हमारा चैनल नहीं करता है.

शराब और शबाब का मजा लेते नजर आ रहे हैं चौकीदार साहब

वीडियो में साफ तौर पर देखा जा रहा है कि स्टेज पर आर्केस्ट्रा की डांसर अपना रंगारंग कार्यक्रम कर रही हैं. वहीं, नीचे बैठकर चौकीदार साहब ने अपनी महफिल जमा रखी है और जाम छलका रहे हैं. बहुत से लोग आर्केस्ट्रा का मजा लेने आए हैं, तो वहीं कुछ लोग खाने-पीने के लिए आए हैं, लेकिन चौकीदार साहब तो कुछ और ही करने गए थे.वही शराब पीने के बाद जब मन भर गया तो चौकीदार साहब आर्केस्ट्रा के स्टेज पर भी चढ़ गए और बालाओ के साथ नाचने लगे और अशलील हरकत करते नजर आए.वायरल वीडियो ने अब सारी पोल खोलकर रख दी है. वीडियो वायरल होने के बाद अब पुलिस क्या कार्रवाई करती है, ये देखने वाली बात होगी.

TagsBihar