Bihar

मॉर्निंग वॉक पर निकले थे हाजीपुर के ये बड़े व्यापारी, तभी अपराधियों ने दौड़ाकर मार दी गोली, देखिए LIVE वीडियो

Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer

हाजीपुर (HAJIPUR): बिहार सरकार और पुलिस प्रशासन की ओर से लगातार दावा किया जा रहा है कि बिहार में अपराध पर नियंत्रण की सारी कोशिशें की जा रही हैं, जिसमें कमी भी आई है. लेकिन जो तस्वीरें सामने आ रही हैं, वह काफी ज्यादा हैरान करने वाली हैं. ताजा मामला बिहार के हाजीपुर जिले का है, जहां अपराधियों का हौसला इतना बुलंद है कि खुलेआम एक व्यक्ति को गोली मारकर अपराधी भाग जाते हैं. इसका लाइव सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें खुलेआम मॉर्निंग वॉक पर निकले एक व्यक्ति को बाइक सवार अपराधी दौड़कर गोली मारते दिख रहे हैं.

पढ़िए कहां हैं पूरा मामला

आपको बता दें कि यह पूरा मामला गुरुवार की सुबह का है, जहां वैशाली जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत दिघ्घी इलाके में अपराधियों ने जिले के जाने-माने बड़े ठेकेदार रामनरेश राय की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी. घटना सुबह करीब 5 बजे की है, जब मृतक हर दिन की तरह अपने घर से मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे. इस सनसनीखेज वारदात के बाद से इलाके में भारी हड़कंप मच गया है और व्यवसायियों तथा स्थानीय लोगों में आक्रोश का माहौल है.

सीसीटीवी में कैद हो गई वारदात

घटनास्थल के समीप लगे एक सीसीटीवी कैमरे में अपराधियों की करतूत और पूरी वारदात कैद हो गई है. इसमें दिख रहा है कि रामनरेश राय सड़क पर सामान्य रूप से टहल रहे थे. इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर चार अपराधी उनके पास पहुंचे और अपनी गाड़ियां रोकीं. अपराधियों ने रामनरेश राय से कुछ बातचीत की, जिसके बाद स्थिति भांपते हुए उन्होंने मौके से भागने की कोशिश की. फुटेज में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे दो अपराधी तुरंत नीचे उतरे और ठेकेदार का पीछा करते हुए पास के जंगल की तरफ गए, जहां उन्हें गोली मार दी गई. इस गोलीबारी में ठेकेदार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.

मामले की जांच कर रही हैं पुलिस 

दिनदहाड़े हुई इस वारदात की सूचना मिलते ही स्थानीय सदर थाने की पुलिस तुरंत हरकत में आ गई. कुछ ही देर में वैशाली एसपी और फॉरेंसिक की विशेष टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई. पुलिस ने घटनास्थल को घेरकर साक्ष्य संकलन का काम शुरू कर दिया है. वैशाली एसपी का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अपराधियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. हत्या के पीछे क्या कारण है, इस पहलू से पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है. पुलिस ने जल्द ही आरोपियों को दबोचने का दावा किया है.

TagsBihar