Bihar

OMG! वैशाली में डबल मर्डर का LIVE VIDEO आया सामने, देखिए आख़िर वारदात वाले दिन क्या हुआ था

Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer

हाजीपुर(HAJIPUR):बिहार के हाजीपुर के बिदुपुर थाना क्षेत्र के रजासन गांव में रास्ते के विवाद में हुए डबल मर्डर केस का खौफनाक वीडियो सामने आया है.जिसको देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे.जो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें गोलीबारी के बाद का घटनाक्रम और घटनास्थल पर मची अफरा-तफरी साफ दिखाई दे रही है. इस बीच पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.

रविवार का है पूरा मामला 

रविवार को रजासन गांव में रास्ते के विवाद ने खूनी रूप ले लिया.विवाद इतना बढ़ गया कि गोलीबारी में मुनारीक राय और उनके पुत्र, सेना के जवान जितेंद्र कुमार की मौत हो गई. घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और तनाव का माहौल बन गया.घटना के बाद अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.वीडियो में बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर मौजूद दिखाई दे रहे है.घायल सेना के जवान जितेंद्र कुमार को इलाज के लिए ले जाया जा रहा है, जबकि कुछ लोग हथियार और लाठी-डंडों के साथ मौके पर पहुंचते नजर आ रहे है.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया. कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी जगदीश राय को पटना से गिरफ्तार कर लिया गया.पुलिस के अनुसार, बिदुपुर लाने के दौरान आरोपी ने पुलिस वाहन से इंसास राइफल छीनकर भागने की कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग भी की. जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल हो गया, जिसके बाद उसे दोबारा गिरफ्तार कर इलाज के लिए सदर अस्पताल, हाजीपुर में भर्ती कराया गया.फिलहाल रजासन गांव में पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके.वायरल वीडियो और पूरे घटनाक्रम की भी जांच की जा रही है.