☰
Bihar

AK 47 बरामदगी मामले में एनआईए की बड़ी कार्रवाई! पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता को किया गिरफ्तार

Rashmi Prasad
Rashmi Prasad
Copy Editor

वैशाली (VAISHALI): बड़ी खबर वैशाली से आ रही है जहाँ मुजफ्फरपुर में एके 47 बरामदगी मामले में एनआईए ने एक और बड़ी कार्रवाई की है. NIA ने  पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता संदीप कुमार सिन्हा को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई.एनआईए की टीम ने अधिवक्ता को केस नंबर R.C.NO-11/2024/NIA/DLI में नगर थाना क्षेत्र के जौहरी बाजार स्थित उनके कार्यालय के पास से गिरफ्तार किया है.  हालांकि एनआईए की इस कार्रवाई पर अधिवक्ता संदीप कुमार सिन्हा के परिजनों ने सवाल खड़ा किया है और बताया कि एनआईए जानबूझकर अधिवक्ता को फंसा रही है. गिरफ्तार अधिवक्ता के पिता ने बताया कि इससे पहले दो बार एनआईए की टीम रेड कर चुकी है.

उन्होंने बताया कि पहली रेड में घर से कुछ बरामद नहीं हुआ था लेकिन दूसरी रेड में एनआईए ने प्लांट कर घर के बाहर स्थित एक कमरे में रिवाल्वर रख कर बरामदगी दिखाई. वहीं अधिवक्ता के चचेरे भाई ने बताया कि दूसरी बार एनआईए द्वारा की गई कार्रवाई और जप्ती सूची को पटना एनआईए कोर्ट में चैलेंज किया गया है जिसमें कोर्ट एनआईए से जवाब मांग रही है और उसी दुर्भावना से ग्रसित हो कर एनआईए ने उनके भाई को गिरफ्तार किया है.

अधिवक्ता के पिता ने बताया कि एनआईए की टीम ने दूसरी रेड में उनकी लाईसेंस गन और कुछ कैश भी लेकर चली गई थी जिसकी शिकायत एनआईए डीजी से लेकर प्रधानमंत्री तक से की गई है और शायद यही वजह है कि एनआईए अधिवक्ता को परेशान कर रही है. बता दें, मुजफ्फरपुर एके 47 बरामदगी मामले में अभी तक 6 से अधिक लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और गुरुवार को एनआईए ने अधिवक्ता संदीप कुमार सिन्हा को गिरफ्तार कर लिया है और अब इस मामले में शामिल सभी आरोपियों पर शिकंजा कस दिया है. फिलहाल पुलिस इस मामले को लेकर लगातार छापेमारी चल रही है.

TagsBihar