हाजीपुर(HAJIPUR):प्यार, मोहब्बत इश्क जात-पात देखकर नहीं होती. यह किसी भी बंधन को नहीं मानता है.जब किसी को किसी से प्यार हो जाए तो दुनिया की सारी बात बेफिजूल और बेकार लगती है.फिर प्रेमी जोड़ी के पास एक दूसरे के साथ रहने के अलावा कोई दूसरा चारा नहीं दिखाता है और लोग भागकर शादी कर लेते है. हालांकी आज के आधुनिक युग में शहरी क्षेत्र में प्रेम विवाह को प्राथमिकता दी जाती है और बच्चों की पसंद से माता-पिता भी शादी करा देते हैं ताकि वह खुश रहें लेकिन आज भी ग्रामीण क्षेत्र में जात-पात के बंधन को काफी ज्यादा माना जाता है. और प्रेम विवाह को पाप माना जाता है. घर वाले अलग जाति में शादी करने को तैयार नहीं होते है. मजबूरन लड़का लड़की भागकर शादी कर लेते है.
वही इसके बाद उन्हें जान का भी खतरा होता है जिसका वीडियो आए दिन हमें देखने को मिलते है.जिसमें प्रेमी जोड़े शादी के बाद अपने ही परिवार से पुलिस के आगे रक्षा की गुहार लगाते है.खासकर बिहार से इस तरह का वीडियो वायरल होते रहते है.एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है इसके बारे में आज हम आपको बतानेवाले है.
पढ़ें कहां का है पूरा मामला
दअरसल सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है वाह बिहार के वैशाली जिला के हाजीपुर का है.जिसमे एक प्रेमी जोड़े ने अपनी जान को खतरा बताया है. जोड़े ने हाजीपुर प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है.वीडियो में लड़की ने अपनी पहचान हाजीपुर के वीर कुंवर सिंह कॉलोनी पोखरा मोहल्ला निवासी पवन सिंह की 22 वर्षीय पुत्री संध्या सिंह के रूप में बताई है, जबकि लड़के की पहचान छोटी यूसुफपुर निवासी जितेंद्र कुमार के 25 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार के रूप में हुई है.
संध्या और आदित्य का कहना है कि वे पिछले तीन वर्षों से एक-दूसरे को जानते थे और उन्होंने अपनी मर्जी से घर से भागकर शादी की है. संध्या ने अपने पिता पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि जब उसने अपने पिता को आदित्य के बारे में बताया और उससे शादी करने की इच्छा जाहिर की, तो उसके पिता ने उसे बेरहमी से पीटा और जान से मारने की धमकी दी.संध्या के
जबरन लड़की की दूसरी जगह शादी करना चाहते थे पिता
अनुसार, जब उसे पता चला कि उसके पिता उसकी जबरन कहीं और शादी कराने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसने आदित्य से मदद मांगी और घर से निकल गई.उसने स्पष्ट किया कि वह पूरी तरह से खाली हाथ घर से निकली थी और अपनी शादी के लिए आदित्य को यूपीआई के जरिए पैसे भेजे थे.वायरल वीडियो में संध्या ने यह साफ कर दिया है कि इस पूरे मामले में किसी भी परिवार का कोई हाथ नहीं है, उन्होंने जो भी किया है अपनी मर्जी से किया है.जोड़े ने वैशाली पुलिस और जिला प्रशासन से अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है साथ ही संध्या ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि आदित्य के परिवार को किसी भी तरह का नुकसान पहुँचता है, तो उसके लिए पूरी तरह से उसके पिता जिम्मेदार होंगे.फिलहाल, इस वीडियो के सामने आने के बाद इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है.पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए इस पर संज्ञान ले सकती है.