हाजीपुर(HAJIPUR):आज बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर EOU की कार्रवाई से हड़कंप मच गया.जहां EOU की टीम ने नगर परिषद कार्यालय के लेखापाल मनीष कुमार के कई ठिकाने पर छपेमारी करने के लिए पहुंची बताया जा रहा है कि मनीष कुमार के ऊपर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है, जिसके खिलाफ एओयू ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के कई धराओं के तहत मामला दर्ज किया है.वही कोर्ट से सर्च वारंट मिलने के बाद एक साथ कई जगह पर तलाशी शुरू कर दी.
नगर परिषद के अकाउंटेंट पर 208% अधिक संपत्ति का आरोप
अब तक जो जानकारी सामने आ रही है उसके अनुसर मनीष कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के खिलाफ शिकायत मिली थी.जिसके बाद टीम ने जब जांच की तो ऐसे कई तथ्य सामने आए, जिसने शक गहराया.वहीं इसके बाद 10 जून को ईओयू की टीम ने थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई.जिसमे दावा किया गया है कि मनीष कुमार ने अपनी आय और वैद्य संपत्ति के साथ आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है.अब तक जो जांच में सामने आया है उसके अनुसार करीब 2 करोड़ 2 लाख 31 हजार 500 रुपये की आय से अधिक संपत्ति होने का अनुमान लगाया गया है.जो मनीष के वैद्य आय से लगभग 208.57% अधिक है.
ईओयू की टीम कर रही है छापेमारी
गुरुवार की सुबह ईओयू की टीम ने मनीष के अलग-अलग ठिकाने हाजीपुर के बागमाली स्थिति उनके निजी आवास और नगर परिषद कार्यालय से जुड़े ठिकानों पर एक साथ छपेमारी करने पहुंची जहां कई दस्तवेज बैंक खाते निवेश और अन्य संपत्तियां से जुड़े रिकॉर्ड की गहन जांच की जा रही है.
पढ़े अधिकारियो ने क्या कहा
ईओयू की टीम ने बताया कि तलाशी अभियान अभी जारी है. छापेमारी पूरी होने के बाद बरामद दस्तवेज, निवेश अन्य सम्पत्तियों से संबंधित जानकारी सार्वजनिक कर दी जाएगी.फिलहाल इस छपेमारी के बाद हाजीपुर में चर्चा का माहौल गर्म है.
