Bihar

हाजीपुर में 7 मिनट तक हवा में मंडराता रहा CM सम्राट चौधरी का हेलीकॉप्टर, अधिकारियों में मचा हड़कंप

Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer

हाजीपुर(HAJIPUR):बिहार के हाजीपुर में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के हाजीपुर दौरे के दौरान उस समय कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया जब मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उड़ान भरने के बाद करीब 7 मिनट तक हवा में मंडराता रहा. हेलीकॉप्टर के निर्धारित समय पर आगे नहीं बढ़ने से कार्यक्रम स्थल पर मौजूद अधिकारियों और सुरक्षा कर्मियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हेलीकॉप्टर कुछ देर तक एक ही क्षेत्र में चक्कर लगाता रहा, जिससे वहां मौजूद समर्थकों और लोगों के बीच भी चर्चा शुरू हो गई. कई अधिकारी स्थिति का जायजा लेने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए.

वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है

हालांकि, कुछ देर बाद हेलीकॉप्टर ने सामान्य रूप से अपनी उड़ान जारी रखी.प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हेलीकॉप्टर के कुछ समय तक हवा में रहने के पीछे तकनीकी या सुरक्षा संबंधी कारण हो सकते हैं, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

कुछ देर बाद सामान्य हुआ महौल

हालांकि, कुछ देर बाद स्थिति सामान्य हो गई और हेलीकॉप्टर ने सुरक्षित तरीके से अपनी निर्धारित उड़ान जारी रखी. प्रशासन की ओर से बताया गया कि किसी तरह की अप्रिय घटना नहीं हुई और मुख्यमंत्री का दौरा भी तय कार्यक्रम के अनुसार संपन्न हुआ. वहीं, हेलीकॉप्टर के कुछ मिनट तक हवा में चक्कर लगाने की वजह को लेकर अधिकारियों ने कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है. प्रारंभिक तौर पर इसे तकनीकी जांच, एयर ट्रैफिक समन्वय या सुरक्षा प्रोटोकॉल से जुड़ा एहतियाती कदम माना जा रहा है.

TagsBihar