☰
Bihar

बिहार में दो भीषण सड़क हादसा में 6 की मौत, मृतकों के परिजन समेत इलाके में मातम

Manjesh Kumar Patna
Manjesh Kumar Patna
Senior News Publisher • TheNewsPost.in

कटिहार/समस्तीपुर: बिहार में सुबह सुबह दो भीषण सड़क दुर्घटनाओं में 6 लोगों की मौत हो गई. घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया. एक तरफ समस्तीपुर में सड़क निर्माण को लेकर किनारे कंटीली तार में टकरा कर बाइक सवार तीन युवक की मौत हो गई जबकि कटिहार में टेंपो, ट्रैक्टर और ट्रक की जोरदार टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई. घटना के बाद दोनों घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई. वहीं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

कंटीली तार में टकरा कर 3 युवक की मौत

समस्तीपुर में ताजपुर थाना क्षेत्र के चकपहाड़ गांव में सड़क के मोड़ पर कंटीली तार में टकरा कर बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि मृतकों में दो सगे भाई भी हैं. बताया जा रहा है कि घटनास्थल के समीप सड़क निर्माण का काम चल रहा था, संवेदक ने अधूरे निर्माण कार्य की वजह से सड़क के किनारे नुकीले कांटे वाली तार लगा दिया था. बाइक सवार तीनों युवक इसी तार से अनियंत्रित होकर टकरा गए जिसमें दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे को सही से इलाज नहीं मिलने की वजह से मौत की बात कही जा रही है. मृतकों की पहचान कोचिंग संचालक दीपक कुमार, उसका चचेरा भाई और एक दोस्त नवीन कुमार दास के रूप में की गई.

कटिहार में ट्रक - टेंपो और ट्रैक्टर के बीच टक्कर

वहीं दूसरी घटना कटिहार के पोठिया थाना क्षेत्र के बखरी मोड़ के समीप की है. बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर ट्रक, टेंपो और ट्रैक्टर के बीच जोरदार टक्कर हो गई जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई का कि एक अन्य जख्मी हो गया. मृतकों की पहचान समेली प्रखंड के विष्णुचक निवासी जितेंद्र कुमार उर्फ जीतू, भीम कुमार साह और बाजो कुमार साह के रूप में की है जबकि जख्मी मनीष कुमार साह है. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंच कर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई.

TagsBihar