☰
Bihar

सुशासन दिवस के अवसर पर JDU ने RJD को दिया बड़ा झटका, पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह का नाम लेकर राजद नेता ने बदली पार्टी

Manjesh Kumar Patna
Manjesh Kumar Patna
Senior News Publisher • TheNewsPost.in

पटना: बिहार में आज जदयू सुशासन दिवस मना रही है दूसरी तरफ राजद को बड़ा झटका लगा है. राजद के कामाख्या नारायण सिंह ने मंगलवार को अपने समर्थकों के साथ जदयू की सदस्यता ले ली. सिवान के टाउन हॉल में आयोजित नीतीश संवाद कार्यक्रम के दौरान उन्होंने गोपालगंज के सांसद डॉ आलोक कुमार सुमन समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में जदयू की सदस्यता ली. कामाख्या नारायण सिंह के साथ समर्थकों के जदयू में जाने से जिले में राजनीतिक हलचल काफी तेज हो गई है.

जदयू की सदस्यता लेने के बाद कामाख्या नारायण सिंह सुबह में पूजा अर्चना करने के बाद अपने आवास से सीवान के लिए रवाना हुए आजे जदयू की सदस्यता ली. उनके साथ सैकड़ों वाहनों का काफिला था. टाउन हाॅल में आयोजित नीतीश संवाद कार्यक्रम में उनके पहुंचने पर समर्थकों में उत्साह देखा गया. बड़ी संख्या में लोगों के जुटने से कार्यक्रम स्थल पर भीड़ रही. उन्होंने पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह का उल्लेख करते हुए कहा कि वे सभी उनके सच्चे सिपाही हैं. वह प्रभुनाथ सिंह के विचारों और सिद्धांतों को लेकर आगे काम करते रहेंगे. उन्होंने कहा कि आज जदयू के साथ नई पारी की शुरुआत की है.

कामाख्या नारायण सिंह के साथ नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष नागमणि सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष उमाशंकर सिंह, पूर्व वार्ड पार्षद रामजिनिश सिंह और सोहन चौधरी सहित कई लोगों ने जदयू की सदस्यता ग्रहण की, इस मौके पर वीरेंद्र यादव, केदार सिंह समेत अन्य समर्थक भी मौजूद रहे. कामाख्या नारायण सिंह के इस फैसले को सिवान की स्थानीय राजनीति में महत्वपूर्ण घटनाक्रम के रूप में देखा जा रहा है. उनके साथ आए समर्थकों और पूर्व जनप्रतिनिधियों के जदयू में शामिल होने से जिले में पार्टी की स्थानीय राजनीतिक गतिविधियों को नई दिशा मिलने की संभावना है.

TagsBihar