☰
Bihar

सीवान में लोजपा विधायक विष्णुदेव पासवान पर रंगदारी का मामला दर्ज , दो अन्य लोग भी आरोपी

Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Sr. Copy Editor

सीवान (SIWAN): दरौली विधानसभा क्षेत्र से लोजपा विधायक विष्णुदेव पासवान के खिलाफ आंदर थाने में मामला दर्ज किया गया है. विधायक के अलावा दो अन्य लोगों को भी मामले में आरोपी बनाया गया है. मामला निर्माणाधीन सरकारी ब्लॉक भवन के काम से जुड़ा है और रंगदारी मांगने के आरोप लगाए गए हैं.

थाने में शिकायत दर्ज

जानकारी के मुताबिक, आंदर में निर्माणाधीन सरकारी ब्लॉक भवन का निर्माण कार्य करा रहे संवेदक की ओर से थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है. शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी शुरू की है.

जांच कराने की मांग की

इधर, विधायक विष्णुदेव पासवान ने अपने ऊपर लगे आरोपों को पूरी तरह से खारिज किया है. विधायक का कहना है कि उन्होंने ब्लॉक भवन के निर्माण कार्य में कथित अनियमितताओं की जांच कराने की मांग की थी. उनका आरोप है कि संवेदक ने उन्हें बदनाम करने और मामले को मैनेज करने के उद्देश्य से उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है.फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. विधायक पर लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी.

TagsBihar