Bihar

सीवान में EOU का बड़ा एक्शन, उत्पाद निरीक्षक अंकेश कुमार गोंड़ के 5 ठिकानों पर रेड

Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer

सीवान (SIWAN):बिहार पुलिस मुख्यालय की आर्थिक अपराध इकाई ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में सीवान में पदस्थापित उत्पाद निरीक्षक अंकेश कुमार गोंड़ के खिलाफ गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की.ईओयू की टीम ने उनके कार्यालय समेत पांच अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की. फिलहाल इस मामले में किसी अधिकारी का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

आय से अधिक संपत्ति मामले में छापा

बताया जा रहा है कि विशेष न्यायालय .(निगरानी), पटना से तलाशी वारंट प्राप्त होने के बाद पुलिस उपाधीक्षकों के नेतृत्व में ईओयू की टीम ने छापेमारी शुरू की.आर्थिक अपराध इकाई थाना कांड संख्या-13/26 की जांच के दौरान प्रथम दृष्टया यह पाया गया कि अंकेश कुमार गोंड़ ने अपनी ज्ञात आय से लगभग 2 करोड़ 36 लाख 31 हजार रुपये अधिक की संपत्ति अर्जित की है. जांच में यह संपत्ति उनकी वैध आय से 201.97 प्रतिशत अधिक पाई गई है.

 चल-अचल संपत्ति, बैंक खातों, निवेश, महत्वपूर्ण दस्तावेजों और अन्य वित्तीय अभिलेखों की जांच

 पटना से तलाशी अधिपत्र प्राप्त कर गुरुवार सुबह कार्रवाई शुरू की गई. छापेमारी पटना के दानापुर थाना क्षेत्र स्थित सुल्तानपुर मोहल्ले में उनके आवास, मुंगेर के कासिम बाजार थाना क्षेत्र के चंदनबाग स्थित पैतृक आवास, लल्लूपोखर स्थित व्यावसायिक भवन, सीवान शहर स्थित उत्पाद विभाग के कार्यालय कक्ष सहित कुल पांच ठिकानों पर की जा रही है.ईओयू की टीम तलाशी के दौरान चल-अचल संपत्ति, बैंक खातों, निवेश, महत्वपूर्ण दस्तावेजों और अन्य वित्तीय अभिलेखों की जांच कर रही है. अधिकारियों के अनुसार, तलाशी पूरी होने के बाद जब्त दस्तावेजों और बरामद सामग्री का आकलन कर विस्तृत जानकारी सार्वजनिक की जाएगी.

TagsBihar