Bihar

आधी रात गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा आशिक, लेकिन गांव वालों की पड़ गई नजर, फिर जो हुआ

Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer
आधी रात गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा आशिक, लेकिन गांव वालों की पड़ गई नजर, फिर जो हुआ

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):प्यार मोहब्बत जब किसी से हो जाता है तो एक दूसरे के बिना एक मिनट भी रहना मुश्किल हो जाता है. फिर गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड रात दिन या समाज का बंधन नहीं देखते है उन्हें जब भी मिलने की तलब उठती है. अपने महबूब से मिलने पहुंच जाते है,लेकिन कभी-कभी चोरी छुपे मिलना घातक साबित होता है और लोगों की जान भी चली जाती है तो कभी समाज के सामने प्रेमी जोड़ी को बेइज्जत किया जाता है. कभी जूता की माला पहन कर घुमाया जाता है तो कभी मुंह में कालीख पोतकर बांधकर पीटा जाता है.लेकिन इन सब के उलट आज हम आपको एक ऐसी प्रेम कहानी के बारे में बताने वाले है.जहां जब प्रेमी से मिलने प्रेमी पहुंचा तो गांव वालों ने कुछ ऐसा किया जिसको सुनकर आपका भी दिल खुश हो जाएगा.

काफ़ी चर्चा में है अनोखी शादी

आपको बता दें कि बिहार के सीवान जिले से एक अनोखी शादी काफी ज्यादा सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. यह पूरा मामला भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के महना गाँव का है, जहाँ रात के अँधेरे में जब एक प्रेमी प्रेमिका से मिलने पहुँचा तो गांव वालों ने रंगे हाथों पकड़ लिया इसके बाद इस प्रेम कहानी को एक खूबसूरत अंजाम दिया गया.अब इस शादी की चर्चा क्षेत्र में हो रही है.अब चलिए आपको बता देते है कि गांव वालों ने ऐसा क्या किया जो यह शादी अनोखी बन गई.

प्रेमिका से मिलने पहुंचा तो गांव वालों ने पकड़ा

बताया जा रहा है कि युवक को अपनी मौसी के गांव की एक लड़की से प्यार हो गया था.वह बार-बार उसे मिलने के लिए गांव पहुंच जाता था, लेकिन जब वह आधी रात को प्रेमिका से मिलने पहुंचा तो ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया उसके बाद दोनों से पुछताछ की गई और आपसी सहमति से मंदिर में ले जाकर शादी करा दी गई.अब यह मामला काफी चर्चा में बना हुआ है.

एक साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग

अब तक जो जानकारी समाने आई है उसके मुताबिक मछगरा गांव के महंत प्रसाद के बेटे निरंजन कुमार अपने मौसी के गांव महना आते-जाते रहते थे. एक साल पहले उन्हें एक लड़की शादी समारोह में पसंद आई थी.इस दौरान दोनों की मुलाकात हुई और बात शुरू हो गई. जब प्यार परवान चढ़ा तो दोनों ने नंबर एक्सचेंज किया और दोस्ती प्यार में बदल गई. शनिवार को जब वह उस लड़की से मिलने पहुंचा तो ग्रामीणों ने निरंजन को पकड़ लिया और इसके बाद लड़की से काफी पूछा कि गई.वही दोनों के पक्ष के लोग भी पहुंचें और आपसी सहमती से दोनों को शादी के बंधन में बांध दिया गया.अब ये शादी इलाके में मिसाल बन चुकी है, क्योंकि यह पूरी तरह से दहेज मुक्त आदर्श शादी हुई है.जब प्रेमी ने मांग में सिन्दूर भरा तो पत्नी ने अपने पति के पैर छुए तो निरंजन ने सम्मान के साथ रोका. मामले में सबसे अच्छी और आदर्श बात यह रही कि दोनों के परिवार ने समझदारी दिखाई और किसी भी हाई वोल्टेज ड्रामा को करने के लिए बजाय आपसी सहमती से बिना किसी शिकायत की शादी करवा दी गई.फिर दूल्हा दुल्हन खुशी-खुशी अपने घर लौट गए.