Bihar

जान दे देंगे लेकिन ज़मीन नहीं देंगे...सीतापुरम सैटेलाइट टाउनशिप के विरोध में किसानों ने किया उग्र प्रदर्शन

Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer
जान दे देंगे लेकिन ज़मीन नहीं देंगे...सीतापुरम सैटेलाइट टाउनशिप के विरोध में किसानों ने किया उग्र प्रदर्शन

सीतामढ़ी(SITAMARHI):सीतामढ़ी में प्रस्तावित सीतापुरम सैटेलाइट टाउनशिप परियोजना को लेकर विरोध तेज हो गया है.सोमवार को बड़ी संख्या में किसान, महिलाएं और युवा समाहरणालय पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया. “जान दे देंगे, जमीन नहीं देंगे” के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा.स्थिति को देखते हुए समाहरणालय और आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया.

जमीन जाने के बाद उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो जाएगा

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जिस भूमि को अधिग्रहित करने की योजना है, वह उनकी पुश्तैनी और उपजाऊ कृषि जमीन है, जिससे हजारों परिवारों की आजीविका जुड़ी है.ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जमीन जाने के बाद उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो जाएगा. उन्होंने स्पष्ट कहा कि वे किसी भी कीमत पर अपनी जमीन नहीं देंगे और जबरन अधिग्रहण का विरोध जारी रहेगा.

सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी

प्रदर्शन के दौरान लोगों ने सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए परियोजना को वापस लेने की मांग की। ग्रामीणों ने प्रभारी डीएम को ज्ञापन सौंपकर अपनी आपत्तियां दर्ज कराई. प्रशासन की ओर से आश्वासन दिया गया है कि मामले को सरकार तक पहुंचाकर विचार किया जाएगा.