☰
Bihar

लिफ्ट देने के बहाने किशोरी को स्कॉर्पियो में बिठाया और फिर बनाया हवस का शिकार, रो-रो कर घरवालों को बताई कहानी

Saumya Shukla
Saumya Shukla
Reporter | Copy Editor

शेखपुरा(SHEKHPURA): बिहार में आए-दिन अपराध की ऐसी घटनाए सामने आती है जो की बिहार की सुरक्षा वाएवस्था पर सवाल खड़े करती है, हाल ही में शुक्रवार को समस्तीपुर से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया जहां एक आदमी महिला के साथ जबरदस्ती करते नजर आ रहा था और महिला के मांग में जबरदस्ती सिंदूर लगाने की कोशिश कर रहा था और अब ताज़ा मामला शेखपुरा से सामने आया जहां घर जाने के लिए गाड़ी का इंतजार कर रही 16 वर्षीय किशोरी को लिफ्ट देने के बहाने कार में बैठाना एक आरोपी की आपराधिक साजिश निकली. आरोप है कि आरोपी किशोरी को सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया. हालांकि, मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई और कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

लिफ्ट देने के बहाने कार में बैठाया

पुलिस के मुताबिक, घटना शुक्रवार शाम की है. शेखपुरा थाना क्षेत्र की रहने वाली किशोरी कोचिंग में पढ़ाई करने के लिए शेखपुरा आई थी. घर लौटने के लिए वह कॉलेज मोड़ पर वाहन का इंतजार कर रही थी. इसी दौरान लखीसराय निवासी अमित कुमार अपनी स्कॉर्पियो लेकर वहां पहुंचा. उसने किशोरी को घर छोड़ने की बात कही और अपनी गाड़ी में बैठा लिया.

आरोप है कि रास्ते में आरोपी किशोरी को भदौस मोड़ रोड की ओर ले गया. वहां सुनसान जगह पर उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर मौके से फरार हो गया.

मोबाइल लोकेशन के आधार पर गिरफ्तारी

घटना के बाद किशोरी ने अपने परिवार को पूरी जानकारी दी. इसके बाद पुलिस ने रात में ही किशोरी की मेडिकल जांच कराई और महिला थाने में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया.SP हिमांशु ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. राकेश कुमार के नेतृत्व में SIT बनाई.

पुलिस टीम ने मोबाइल फोन से मिले सुरागों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई. शनिवार सुबह लखीसराय के कबैया थाना क्षेत्र स्थित आरोपी के घर से अमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो भी जब्त कर ली है. किशोरी ने आरोपी की पहचान भी कर ली है. वहीं, FSL की टीम मामले से जुड़े सबूतों की जांच कर रही है.

15 दिनों में दाखिल होगा आरोप पत्र

अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि इस मामले की सुनवाई तेजी से कराने की तैयारी है. पुलिस का लक्ष्य 15 दिनों के भीतर आरोप पत्र दाखिल करना है. इसके बाद अदालत से मामले की त्वरित सुनवाई का अनुरोध किया जाएगा, ताकि आरोपी को कानून के मुताबिक सजा मिल सके. इस मामले में SIT के साथ साइबर SDP, महिला थाना प्रभारी रिशु कुमारी और DIO की टीम भी जांच में शामिल रही है.

TagsBihar