☰
Bihar

मेरा प्रेमी तैयार है लेकिन..., समस्तीपुर कलेक्ट्रेट के समीप युवती ने किया हंगामा, महिला थाना में दिया आवेदन

Manjesh Kumar Patna
Manjesh Kumar Patna
Senior News Publisher • TheNewsPost.in

समस्तीपुर: समस्तीपुर में रविवार को कलेक्ट्रेट के समीप अचानक अफरातफरी का माहौल हो गया, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. मौके पर एक युवती ने अचानक हंगामा करना शुरू कर दिया. बताया जा रहा है कि युवती अविवाहित और वह गर्भवती भी थी. आसपास के लोगों के पूछने पर उसने बताया कि मेरे साथ मौजूद लोग प्रेमी के परिवार के सदस्य हैं और जबरन मेरा एबॉर्शन करवाने ले जा रहे हैं. लड़की ने बताया कि मेरा मेरे प्रेमी के साथ चार साल से अफेयर है और वह मुझसे शादी करने के लिए भी तैयार है लेकिन उसके घर वाले तैयार नहीं है.

मामले की जानकारी मिलने के बाद मुफस्सिल थाना की पुलिस पहुंची और युवती को अपने साथ महिला थाना ले गई. युवती ने पुलिस को लिखित आवेदन दिया और न्याय की मांग की. पुलिस ने लड़की के माता पिता को भी बुलाया और जांच शुरू कर दी. बताया जा रहा है कि युवती वारिसनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली है जबकि लड़का मुफसिल थाना क्षेत्र निवासी सूरज कुमार ठाकुर है. 

मामले में युवती ने बताया कि कॉलेज में पढ़ाई के दौरान उसकी मुलाकात सूरज से हुई और दोनों में प्रेम संबंध बना. इसके बाद सूरज ने शादी का वादा कर शारीरिक संबंध भी बनाए. वह अभी भी शादी के लिए तैयार है लेकिन उसके घर के लोग तैयार नहीं हो रहे हैं. युवती ने बताया कि वर्तमान में वह दो महीने की गर्भवती है, लेकिन सूरज अब कह रहा है कि घर वाले ने मना कर दिया है. इसी बात को लेकर सूरज से मिलने उसके घर गई जहां उसके परिवार के लोगों ने मिलने नहीं दिया और अब जबरन एबॉर्शन करवाने ले कर जा रहे हैं. युवती ने बताया कि उनके परिवार को इसकी जानकारी पहले से थी. उन्होंने दोनों को अलग रहने की हिदायत दी थी लेकिन बावजूद इसके वे लोग संपर्क में रहे.

मामले में महिला थाना की थानाध्यक्ष प्रीति भारती ने कहा कि युवती ने आवेदन दिया है. पूरे मामले की जानकारी ली जा रही और छानबीन के आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

TagsBihar