Bihar

इसको प्यार कहते है! दो बच्चों के बाप के साथ रंगे हाथ पकड़ी गई महिला, फिर पति ने जो किया

Priyanka Kumari CE
Sr. Content Writer
इसको प्यार कहते है! दो बच्चों के बाप के साथ रंगे हाथ पकड़ी गई महिला, फिर पति ने जो किया

टीएनपी डेस्क (TNP DESK):बिहार के समस्तीपुर जिले से एक हैरान करने वाली प्रेम कहानी सामने आई है. जिसने कलयुग के प्यार को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. लोग सवाल पूछ रहे हैं कि क्या प्यार का मतलब यही रह गया है कि एक को छोड़कर उससे शादी कर लो, फिर उसे छोड़कर दोबारा किसी दूसरे के पास चले जाओ. दरअसल, यहां एक विवाहित महिला अपने पुराने प्रेमी के साथ पकड़ी गई, जिसके बाद गांव में पंचायत बुलाई गई. पंचायत में पति की सहमति से महिला की शादी उसके पुराने प्रेमी से कर दी गई. पूरा मामला कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के सिंघिया खुर्द गांव का है, जहां इस अजीबोगरीब लव स्टोरी की काफी चर्चा हो रही है.

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो

अब तक जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक खगड़िया निवासी अनुराधा कुमारी ने करीब डेढ़ साल पहले सिंघिया खुर्द स्थित एक एएनएम कॉलेज में दाखिला लिया था. इस दौरान कॉलेज के कर्मचारी मनोहर कुमार से उसकी दोस्ती हुई. दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई. प्यार इतना परवान चढ़ा कि दोनों ने करीब छह महीने पहले शादी कर ली. बताया जा रहा है कि इस शादी से अनुराधा का परिवार खुश नहीं था. हालांकि, शादी के बाद भी अनुराधा अपने पुराने प्रेमी पन्नालाल यादव के संपर्क में रही. दोनों एक-दूसरे को करीब 8 से 10 साल से जानते हैं. पन्नालाल समस्तीपुर के ताजपुर थाना क्षेत्र के चक पहाड़ गांव का रहने वाला है और वह भी शादीशुदा है. उसके दो बच्चे हैं.

10 वर्ष से चल रहा था दोनों का चक्कर

गांव के लोगों के मुताबिक, पन्नालाल अनुराधा से मिलने उसके घर पहुंचा था. इसी दौरान लोगों ने उसे घर में घुसते हुए देख लिया और रंगे हाथ पकड़ लिया. इसके बाद पंचायत बुलाई गई. काफी देर तक पंचायत में बातचीत हुई. जिसके बाद अनुराधा के पति मनोहर कुमार की सहमति से पंचायत ने अनुराधा और उसके पुराने प्रेमी पन्नालाल यादव का विवाह करवा दिया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.अनुराधा के प्रेमी पन्नालाल का कहना है कि वे दोनों करीब 8-10 साल से एक-दूसरे को जानते हैं. हालांकि, बाद में पन्नालाल की शादी हो गई, लेकिन अनुराधा ने उससे संपर्क खत्म नहीं किया. दोनों एक-दूसरे से मिलते रहे. बाद में अनुराधा की भी शादी हो गई, लेकिन उसने पन्नालाल से रिश्ता नहीं तोड़ा और उससे मिलती रही.